देसी गर्ल गाने पर शिल्पा ने दिखाया मजेदार नागिन डांस, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई, 06 सितंबर। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तार हो गए थे। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार शिल्पा शेट्टी चर्चा में बनी हुई हैं। जिस तरह से यह पूरा विवाद हुआ और इसके बाद शिल्पा एक महीने तक घर पर ही रहीं, यहां तक कि उन्होंने सुपर डांस चैप्टर-4 की शूटिंग तक में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी शो में लौट आई हैं और ना सिर्फ शो की शूटिंग कर रही हैं बल्कि लोगों का जमकर मनोरंजन भी कर रही हैं। वह तमाम सेलेब्रिटी गेस्ट का शो पर जबरदस्त स्वागत कर रही हैं।

Recommended Video

    Shilpa Shetty ने Super Dancer-4 में 'Desi girl' पर किया ऐसा Naagin Dance | वनइंडिया हिंदी

    शो पर जमकर की मस्ती

    शो पर जमकर की मस्ती

    शिल्पा शेट्टी ने शो के सेट पर जिस तरह से फराह खान के साथ मस्ती की, वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोनी टेलिविजन ने शो की शूटिंग का जो वीडियो शेयर किया है उसमे देखा जा सकता है कि शिल्पा फराह के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। शो में ना सिर्फ शिल्पा शेट्टी और फराह खान बल्कि गीता कपूर भी जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं, ये सभी मिलकर स्टेज पर देसी गर्ल गाने में जमकर थिरकते हैं।

    नागिस डांस का वीडियो वायरल

    नागिस डांस का वीडियो वायरल

    बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने जबरदस्त डांस नंबर शटअप एंड बाउंस बेबी गाने पर डांस किया था जोकि काफी लोकप्रिय हुआ था। एक बार फिर से सुपर डांसर शो पर शिल्पा ने अपने डांस मूव दिखाकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। शिल्पा शो के दौरान नागिन डांस करती हुई भी नजर आईं, जिसे देखकर हर कोई काफी प्रभावित हुआ। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सोनी की ओर से शेयर करते हुए लिखा गया है, शिल्पा शेट्टी, फराह खान और गीता कपूर मिलकर करेंगे सुपर डांस के स्टेज पर जबरदस्त डांस। देखिए गुरू शिष्य का स्पेशल एपिसोड।

    पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

    पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

    यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा शेट्टी का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले रवीना टंडन के साथ जिस तरह से शिल्पा शेट्टी ने डांस किया था उसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन ने फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के गाने चुरा के दिल मेरा पर डांस किया था।

    राज कुंद्रा मामले पर कही थी ये बात

    राज कुंद्रा मामले पर कही थी ये बात

    शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। जब राज कुंद्रा का नाम पोर्न फिल्म मामले में आया था तो उस वक्त शिल्पा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपना पक्ष सामने रखा था। उन्होंने लिखा था, हां पिछले कुछ दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं। कई आरोप लगे और अफवाह उड़ी। मेरे ऊपर भी कई आरोप लगाए गए, मीडिया के द्वारा जोकि मेरे खास चाहने वाले नहीं हैं। मैंने अभी तक कुछ नहीं कहा है इसपर। मेरा इसप यही कहना है कि यह मामला कोर्ट में लंबित है लिहाजा मैं इसपर कुछ नहीं कहना चाहती हूं, लिहाजा मेरी ओर से कुछ भी फर्जी बयान ना छापा जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+