60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में अब शिल्पा शेट्टी पर गिरेगी गाज? समन भेजने की हुई तैयारी, क्या करेंगी एक्ट्रेस?
Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर लगे 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में संकट गहराता जा रहा है। हाल ही में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने राज कुंद्रा से लंबी पूछताछ की थी।
शिल्पा शेट्टी से सवाल-जवाब की हो रही तैयारी
वहीं अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी सवाल-जवाब की तैयारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार जांच में ये खुलासा हुआ है कि राज कुंद्रा ने धोखाधड़ी से जुटाए गए करीब 15 करोड़ रुपए शिल्पा शेट्टी की कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे।

शिल्पा शेट्टी को समन जारी किया जा सकता है
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लेन-देन पर अब ईओडब्ल्यू कई गंभीर सवाल उठा रही है। खबर है कि आर्थिक अपराध शाखा जल्द ही शिल्पा शेट्टी को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है।
-वहीं जांच अधिकारियों का कहना है कि ये स्पष्ट करना जरूरी है कि आखिर इतने बड़े अमाउंट का भुगतान किस विज्ञापन या खर्च के नाम पर किया गया था। सामान्य तौर पर विज्ञापनों पर इतनी भारी रकम खर्च होना असामान्य माना जाता है।
जांच में कई बड़ी बातों का का हुआ खुलासा
-जांच में ये भी सामने आया है कि "रेजोल्यूशन पर्सनैलिटीज (RP)" नाम की कंपनी ने अब तक मांगे गए जरूरी कागजात ईओडब्ल्यू को उपलब्ध नहीं कराए हैं, जबकि शुरुआती चरण में कंपनी के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
-अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता कारोबारी को जानबूझकर 26 फीसदी हिस्सेदारी नहीं दी गई, क्योंकि अगर शेयर दिए जाते तो इसकी जानकारी एनसीएलटी को देनी पड़ती।
-जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि कथित ठगी के पैसों का कुछ हिस्सा अन्य सिस्टर कंपनियों में भी ट्रांसफर किया गया है। यही वजह है कि ईओडब्ल्यू राज कुंद्रा को इस हफ्ते दोबारा तलब करने की तैयारी में है।
कई और सेलेब्स का नाम आया सामने
-इस मामले में सिर्फ राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ही नहीं, बल्कि अन्य बॉलीवुड हस्तियों का नाम भी सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया, प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्ट्रेस बिपाशा बसु को भी पैसों के लेन-देन के सिलसिले में नोटिस भेजा है।
-60 करोड़ की इस ठगी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
राज कुंद्रा का बयान हुआ दर्ज
कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने हाल ही में 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा का बयान दर्ज किया था।
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लुकआउट नोटिस
जानकारी के अनुसार इस गंभीर मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिससे वह देश से बाहर नहीं जा सकते। वहीं मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने राज कुंद्रा को समन जारी किया था।
दीपक कोठारी ने लगाया ऐसा आरोप
कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि साल 2015 से 2023 के बीच, उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा द्वारा संचालित बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में व्यवसायिक विस्तार के नाम पर कुल 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था। -हालांकि उनके अनुसार ये निवेश आरोपियों द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications