शिल्‍पा शेट्टी की शादी के पूरे हुए 12 साल, एक्‍ट्रेस ने फोटो शेयर कर राज कुंद्रा के लिए लिखी ये बात

मुंबई, 22 नवंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंदा की शादी को आज 12 साल हो गए। एक्‍ट्रेस को उनके फैंस और बॉलीवुड के कलाकार बधाई दे रहे हैं। वहीं शिल्‍पा शेट्टी ने अपनी शादी की सालगिरह पर अपली शादी की फोटो शेयर की है। जिसके साथ राज कुंद्रा के लिए एक प्‍यारा सा मैसेज लिखा।

Recommended Video

    Shilpa Shetty ने wedding anniversary पर Raj Kundra संग शेयर की खास Photos | वनइंडिया हिंदी
    shilpa

    शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के लिए एक प्यारी सी पोस्ट लिखकर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। उन्होंने लिखा- "यह क्षण और दिन 12 साल पहले, हमने अच्छे समय को साझा करने और कठिन समय को सहने, प्यार और भगवान पर भरोसा करने का वादा किया था और हमने साथ-साथ इसे पूरा करना जारी रखा। इसके साथ ही शिल्‍पा शेट्टी ने लिखा12 साल और गिनती नहीं... हैप्पी एनिवर्सरी कुकी!

    शिल्‍पा ने आगे लिखा इंद्रधनुष, हंसी, मील के पत्थर, और हमारी बेशकीमती संपत्ति... हमारे बच्चे हैं। हमारे सभी शुभचिंतकों का हार्दिक आभार, जो हर समय हमारे साथ रहे हैं। Raj Kundra: कितनी संपत्ति के मालिक हैं शिल्‍पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा

    बता दें शिल्‍पा के पति राज कुंद्रा कुद महीने पहले अश्‍लील फिल्‍म बनाने के चक्‍कर में जेल जा चुके हैं। जमामत पर रिहा होने के बाद शिल्‍पा शेट्टी ने अपने पति से संबंधित ये पहली पोस्‍ट लिखी है। ये पोस्ट महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके तलाक के बारे में सभी अफवाहों को झुठला देगा। कुछ दिनों से ये ऐसी चर्चा थी कि पोर्न ऐप मामले में जेल जाने के बाद शिल्पा शेट्टी अपने पति से तलाक लेने पर विचार कर रही थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+