Video: शिल्पा शेट्टी ने ऐसे मनाया अपना करवा चौथ, पति राज कुंद्रा के लिए किया सोलह श्रृंगार, इस तरह की पूजा

Shilpa Shetty Karwa Chauth 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हर तरफ शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की चर्चा हो रही है। बिजनेसमैन से हाल ही मेंएक्टर में तब्दील हुए राज कुंद्रा की अपकमिंग फिल्म 'यूटी69' जल्द ही रिलीज होने वाली है। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। इस फिल्म में राज कुंद्रा का वो बुरा दौर दिखाया गया है जिस समय पर वह अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें बेचने के आरोप में जेल में थे। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ अपना करवा चौथ मनाया है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का प्यार
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी हर साल अपने पति राज कुंद्रा की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी है और दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इस बार भी करवा चौथ के मौके पर शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के बीच काफी रोमांस नर आया।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने किया था सोलह श्रृंगार
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का करवाचौथ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ व्रत के लिए सोलह श्रृंगार कर रखा है। वह पारंपरिक भारतीय साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

शिल्पा शेट्टी ने अनिल कपूर के घर पर की पूजा
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी हर साल करवा चौथ की पूजा सभी सेलेब्स के साथ मिलकर करती हैं। वह इस बार बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर गई थीं, जहां सभी लोगों ने मिलकर करवा चौथ की पूजा की। इस मौके पर नताशा धवन, मीरा राजपूत, माहीप कपूर समेत कई सेलेब्स पूजा में शामिल हुई थीं।

शिल्पा शेयर की करवाचौथ की तस्वीर
शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने हाथ में थाली पकड़ी हुई है और वह अपने पति राज कुंद्रा को निहारती नजर आ रही हैं। शिल्पा ने करवा चौथ की फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-चांद मेरा दिल...सिर्फ मेरा। शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर राज कुंद्रा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- सिर्फ तुम्हारा, हमेशा।

शिल्पा शेट्टी का सिंपल लुक
वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करवा चौथ के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने मजेंटा कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हैवी डायमंड ज्वैलरी कैरी की थी। इस सिंपल लुक में शिल्पा बहुत ही प्यारी लग रही थीं। वहीं उनके पति राज कुंद्रा ने वाइट कलर का सिंपल कुर्ता-पायजामा पहना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+