क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Shilpa Shetty Birthday: 47 की उम्र में भी खुद को ऐसे फिट रखती हैं शिल्पा शेट्टी, जानें उनकी फिटनेस का सीक्रेट

शिल्पा शेट्टी अपना काफी समय योग को देती हैं। योग करने से न सिर्फ वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है बल्कि यह बॉडी को अंदर से भी फिट रखने में मदद करता है।

Google Oneindia News

मुंबई, 8 जूनः बॉलीवुड की फेमस हीरोइन शिल्पा शेट्टी न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि लोग उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। खासकर वो महिलाएं जो मां बनने के बाद खुद को शिल्पा शेट्टी के जैसे स्लिम देखना चाहती हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी खुद को फिट करने के लिए काफी मेहनत करती हैं। वह रोज सुबह और शाम योग करती हैं और साथ ही अच्छी डाइट का सेवन भी करती हैं। शिल्पा शेट्टी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। वह 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रही हैं। अब वह अपनी सुपरहिट फिगर, सेहत और योग के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। लंबे समय से फिल्मों से दुरी बनाने के बाद अब वह फिर फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसी महीने उनकी फिल्म निकम्मा रिलीज होने वाली है। शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। आइए आपको बताते हैं इस उम्र में भी उनके इतने फिट होने का राज।

शिल्पा शेट्टी का फिटनेस सीक्रेट

शिल्पा शेट्टी का फिटनेस सीक्रेट

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर रोज अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपने फैंस को अपनी फिटनेस के सीक्रेट्स भी बताती रहती हैं और उनके साथ बॉडी को फिट रखने के तरीके भी शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया, यूट्यूब चैनल और पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि किस तरह वह अपनी सुबह की शुरुआत करती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शरीर के वजन को कंट्रोल में रखने के लिए अपनी सुबह की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करती हैं। साथ में चार बूंद नोनी जूस भी लेती हैं। आपको बता दें कि नोनी जूस हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

योग से होती है दिन की शुरुआत

योग से होती है दिन की शुरुआत

इसके बाद शिल्पा शेट्टी दो बड़े चम्मच नारियल का तेल मुंह में रखती हैं। यह ऑयल पुलिंग प्रोसीजर ओरल हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी अपना काफी समय योग को देती हैं। योग करने से न सिर्फ वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है बल्कि यह बॉडी को अंदर से भी फिट रखने में मदद करता है। अंदरूनी स्ट्रेंथ को बनाए रखने के लिए योग काफी अच्छा होता है। शिल्पा के अनुसार करीब 17 साल पहले उन्होंने योग करना शुरू किया था, जब वह चोटिल हो गई थीं। तब फिजियोथेरेपिस्ट ने उन्हें योग करने की सलाह दी थी। दरअसल अपनी गर्दन की हड्डी को मजबूत करने के लिए उन्होंने योग करना शुरू किया था।

हाई फाइबर फूड नाश्ता

हाई फाइबर फूड नाश्ता

शिल्पा शेट्टी का मानना है कि योग केवल आपकी बॉडी को ही नहीं, मानसिक संतुलन को भी अच्छा बनाए रखता है। योग में सबसे जरूरी होता है सांस अंदर लेना और बाहर छोड़ना। यह बेहद ही अहम क्रिया होती है। कहा जाता है कि योग खाली पेट होता है, लेकिन गुनगुना पानी पीकर या फिर चाय पीकर भी आसानी से योग किया जा सकता है। वह सुबह 7 बजे से योग करना शुरू करती हैं। करीब एक घंटे योग करे के बाद वह हाई फाइबर नाश्ता करती हैं, जिसमें ओट्स और फ्रेश फ्रूट्स शामिल होते हैं। इसके अलावा वह स्मूदी पीती हैं जिसमें वह शुगर की जगह शहद का इस्तेमाल करती हैं। नाश्ता करने के थीड़ी देर बाद वह उबले हुए अंडे और एवोकाडो का भी सेवन करती हैं।

लंच होता है हैवी

लंच होता है हैवी

शिल्पा शेट्टी के मुताबिक खुद को फिट रखने के लिए एक अच्छी डाइट लेना भी बहुत ही जरूरी है। शिल्पा शेट्टी अपनी डाइट में आटा ब्रेड और मक्खन को जरूर शामिल करती हैं। वह कोकोनट शुगर के साथ चाय पीना पसंद करती हैं। दोपहर का खाना शिल्पा शेट्टी सबसे ज्यादा हैवी लेती हैं, जिसमें वह ब्राउन या व्हाइट राइस खाती हैं और साथ में चिकन या फिश जरूर लेती हैं। वह उबली हुई सब्जियां खाती हैं। सलाद में एक गाजर और खीरा खाती हैं। शाम में स्नैक्स में वह सैंडविच लेना पसंद करती हैं जिसमें चुकंदर और एवोकाडो रहता है।

इसे भी पढ़ेंः करीना कपूर ने केट मिडलटन और प्रिंस लुइस का वीडियो किया शेयर, कैप्शन में लिख दी ये बातइसे भी पढ़ेंः करीना कपूर ने केट मिडलटन और प्रिंस लुइस का वीडियो किया शेयर, कैप्शन में लिख दी ये बात

शिल्पा को मीठा खाना है पंसद

शिल्पा को मीठा खाना है पंसद

शिल्पा शेट्टी का रात का डाइट बहुत ही हल्का होता है। रात के डिनर में उन्हें नॉन-वेज या वेज सूप पीना पसंद है। हालांकि शिल्पा शेट्टी का कहना है कि बीच बीच में अपनी पसंद की हर चीज खानी चाहिए ताकि बॉडी का बैलेंस बना रहे। वह खुद भी चीटिंग कर कई बार जंक फूड खा लेती हैं। शिल्पा शेट्टी को मीठा खाना पसंद है। ऐसे में वह कभी-कभी दुकान की मिठाई का सेवन जरूर करती हैं।

Comments
English summary
Shilpa Shetty Birthday she keeps herself fit at the age of 47 know secret of her fitness
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X