'मुझे शेरशाह में नहीं करनी चाहिए थी एक्टिंग', विक्रम बत्रा के दोस्त बने एक्टर को हुआ पछतावा
मुंबई, 19 अगस्त: कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म 'शेरशाह' को दर्शकों ने खूब सराहा हैं। वॉर के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की स्टोरी दर्शकों के दिलों में घर कर गई। फिल्म हिट साबित हुई और सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया, लेकिन इस बीच फिल्म में एक एक्टर ऐसे भी हैं, जो इस फिल्म को करके बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। दरअसल, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के दोस्त सनी की किरदार निभाने वाले एक्टर साहिल वैद को फिल्म करने का पछतावा हैं। साहिल के मुताबिक उन्हें 'शेरशाह' नहीं करनी चाहिए थी। आखिर क्या है इसकी वजह जानिए...

एक्टर साहिल वैद का छलका दर्द
फिल्म 'शेरशाह' हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स था। पूरी टीम फिल्म की सक्सेस का जश्न मना रही हैं, लेकिन फिल्म के एक एक्टर ऐसे भी हैं, जिनको अपने किरदार को लेकर खुशी ना होकर निराशा हाथ लगी हैं। फिल्म में विक्रम बत्रा के सबसे अच्छे दोस्त सनी का कैरेक्टर करने वाले साहिल वैद ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को अनिच्छा से की। इसके साथ ही नाखुथ है कि फिल्म में उनके काम के बारे में कोई भी बात भी नहीं हो रही।

सैनिक की भूमिका निभाना चाहते थे साहिल
एक इंटरव्यू में साहिल वैद ने जहां 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए धर्मा प्रोडक्शंस को शुक्रिया कहा, वहीं कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम के जीवन पर आधारित शेरशाह में एक सैनिक की भूमिका निभाना पसंद करने की बात कही। जूम बात करते हुए साहिल ने कहा,
'मुझे लगा कि यह एक बहुत छोटा रोल है और मैं सच में इस किरदार को नहीं करना चाहता था। मैं डायरेक्टर के पास गया और उनसे कहा कि मुझे एक जवान का रोल दें।'

फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट हुई नजरअंदाज
फिल्म को लेकर साहिल ने कहा,
मैं वास्तव में एक सैनिक की भूमिका निभाना पसंद करता था। किसी ने मुझे ऐसी भूमिकाओं में नहीं देखा है और मैं वास्तव में उन युद्ध दृश्यों को करना चाहता था, लेकिन निर्देशक को यकीन था कि मैं सनी की भूमिका निभाने के लिए सबसे फीट हूं। मैं धर्म का बहुत आभारी हूं। उन्होंने मुझे हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के साथ-साथ बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी दी और यह मेरे कहने का एक तरीका था। हालांकि फिल्म रिलीज हो चुकी है, लेकिन सपोर्टिंग कास्ट को उनके काम के लिए सराहा नहीं जा रहा है।

'मुझे यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्टर ने कहा कि
फिल्म में कई दमदार अभिनेताओं ने अपनी ईगो को साइड में रखकर छोटी भूमिकाओं को किया हैं। वो सब कुछ छोटे सीन करने के लिए राजी हुए, क्योंकि वे सभी शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि देना चाहते थे। इसलिए मैंने यह फिल्म भी की और अब मुझे एहसास हो रहा है कि मुझे यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। लोग इस बारे में बात तक नहीं कर रहे हैं कि मैंने फिल्म में क्या किया है?

सुशांत की लास्ट फिल्म में भी बने थे दोस्त
आपको बता दें कि साहिल वैद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म 'दिल बेचारा' में भी सपोर्टिंग भूमिका में दिखाई दिए थे। इसके अलावा हाल ही में जी5 पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'साइलेंस' में भी नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications