'आई लव यू विनोद...' चर्चा में शर्लिन चोपड़ा का ब्वॉयफ्रेंड!, लोग बोले- 'कहीं ये राज कुंद्रा तो नहीं'
Sherlyn Chopra writes Vinod: शर्लिन चोपड़ा अपने वीडियोज और तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कभी छोटे कपड़े पहनकर मीडिया के सामने आ जाना तो कभी विवादित बयान देना... विवादों से तो शर्लिन का पुराना नाता रहा है। बीते दिनों राखी सावंत संग लड़ाई के बाद फिर दोस्ती को लेकर शर्लिन ने सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार शर्लिन 'विनोद' नाम के किसी लड़के को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में है।
रेत पर क्या लिख रही शर्लिन?
शर्लिन चोपड़ा स्पोर्ट्स ब्रा और लेगिंग्स पहने समंदर के किनारे नजर आईं। वीडियो में नजर आ रहा है कि शर्लिन रेत पर कुछ लिख रही हैं। पैपराजी इंतजार करने लगे कि शर्लिन रेत पर क्या लिखती हैं। देखते ही देखते शर्लिन ने रेत पर विनोद नाम के लड़के का नाम लिखा। इसके बाद वो जोर-जोर से हंसने लगीं।

वायरल हो रहा शर्लिन का वीडियो
अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि जरूर विनोद शर्लिन चोपड़ा का ब्वॉयफ्रेंड होगा। हालांकि शर्लिन ने इस बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी लेकिन सोशल मीडिया पर तो रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई। अब शर्लिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई शर्लिन के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में ही बात कर रहा है।
कौन है ये विनोद?
शर्लिन चोपड़ा का रेत पर आई लव यू लिखना अब चर्चा में आ गया है। अब ये विनोद कौन है ये बात किसी को भी नहीं मालूम। सोशस मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें शर्लिन का वीडियो...
रिलेशनशिप की उड़ी अफवाहें
शर्लिन चोपड़ा का नाम अकसर विवादों में घिरा रहता है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर अपनी बात बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं। चाहे मुद्दा किसी से भी जुड़ा क्यों ना हो। इस बार शर्लिन विनोद को लेकर चर्चा में आई हैं। ऐसे में हर किसी की नजरें सिर्फ उनपर ही टिकी हुई हैं। फैंस को इंतजार है कि शर्लिन चोपड़ा विनोद को लेकर कुछ कहती हैं या नहीं। या फिर कहेंगी तो कब कहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications