'भाड़े पर ब्वॉयफ्रेंड्स खरीदती है और फिर...' राखी सावंत पर बरसीं शर्लिन चोपड़ा, गुस्से में बोली ये बात
शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत ने भड़ास निकालते हुए उनके रिलेशनशिप पर सवाल खड़े किए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि राखी सावंत भाड़े पर ब्वॉयफ्रेंड्स खरीदती है।
Rakhi Sawant and Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। आए दिन कोई ना कोई एक-दूसरे पर इल्जाम लगाता हुआ नजर आ ही जाता है। शर्लिन चोपड़ा ने मी2 के आरोपों में पहले से ही घिरे साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और राखी सावंत हर वक्त साजिद खान के बचाव में बयान देती नजर आती हैं। इतना ही नहीं, बीते दिनों राखी सावत ने शर्लिन पर कीचड़ भी उछाला था और एक्ट्रेस को पोर्न स्टार बताया था। ऐसे में शर्लिन भी चुप नहीं बैठीं और राखी को खरी खोटी सुना दी। एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर पलटवार किया है। शर्लिन चोपड़ा ने इस बार राखी के रिलेशनशिप पर ही सवाल उठा दिए। एक्ट्रेस का कहना है कि राखी सावंत भाड़े पर ब्वॉयफ्रेंड खरीदती है।

साजिद पर लगे यौन शोषण के आरोप
बताते चलें कि बीते दिनों अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने साजिद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। हालांकि, राखी को ये मुद्दा समझ नहीं आया और वो साजिद खान को अपना भाई बताते हुए बीच में कूद पड़ीं। राखी ने कहा था कि शर्लिन चोपड़ा हर 6 महीने में किसी ना किसी पर रेप का इल्जाम लगा देती हैं। इसके बाद शर्लिन ने भी राखी पर पलटवार किया था।
शर्लिन की निकली भड़ास
एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर अपनी भड़ास निकाली है। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। काफी गुस्से में नजर आ रहीं शर्लिन ने इस बार राखी सावंत के रिलेशनशिप को लेकर ही काफी बातें कह दीं।

राखी पर बरस पड़ीं एक्ट्रेस
वायरल हो रहे वीडियो में शर्लिन कह रही हैं कि राखी सावंत क्या करती हैं? वो होटल में जाकर लग्जरी इवेंट्स करती है और करवाती भी है। सब्सक्रिप्शन पर ब्वॉयफ्रेंड और हसबैंड बनाती है। इसके बाद शर्लिन ने कहा कि उन भाड़े के ब्वॉय़फ्रेंड और हसबैंड्स को चूस-चूसकर कंगाल कर देती है और फिर वो भाग जाते हैं।

क्या बोलीं शर्लिन?
शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि हम जल्द ही एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं जिसके तहत जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। इसके सात थी हम राज्यपाल से भी मिलेंगे और ये लड़ाई तब तक बंद नहीं होगी, जब तक साजिद खान को जेल की सलाखों में बंद नहीं किया जाता। हमें इंसाफ चाहिए।

राखी को बताया मेकअप की दुकान
इससे पहले भी शर्लिन चोपड़ा राखी को लेकर काफी कुछ कह चुकी हैं। एक वीडियो में शर्लिन राखी की एक्टिंग करती हुए नजर आ रही हैं। शर्लिन ने कहा कि राखी अपने गंजे सिर को छुपाने के लिए विग लगाती हैं। और 31 किलो मेकअप भी लगाती हैं। राखी हर 6 महीने में अपने पति बदलती रहती हैं। इतना ही नहीं, शर्लिन ने राखी को चर्बी की दुकान बता डाला।

नोटंकी मचा रखी है- शर्लिन
शर्लिन ने कहा कि राखी सावंत मेरे सामने सिर्फ खड़ी होकर दिखाए। एक्ट्रेस ने कहा कि इतना कर, आजा मेरे सामने। बस एक बार खड़ी होकर दिखा। ये सब बातें सिर्फ दूर की है। मेरे नाजुक हाथ 8 किलो से ज्यादा भारी हैं। मीडिया के सामने सिर्फ आदिल आदिल करती है। नोटंकी मचा रखी है। जिम के अंदर घुसकर डोले शोले बनाओ।

साल 2018 में साजिद पर लगाए आरोप
बताते चलें कि #MeToo के तहत साल 2018 में शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। साजिद खान पर मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा और रैशल व्हाइट जैसी तमाम महिलाओं ने हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। इसके बाद साजिद खान पर फिल्म एसोसिएशन ने बैन तक लगा दिया था। हालांकि साजिद खान हमेशा ही इन आरोपों से इंकार करते नजर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications