'मेरे जिस्म में कीड़े...' गुस्से में ये क्या बोल गईं रणवीर सिंह के फोटोशूट पर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा

रणवीर सिंह के पेपर मैगजीन वाले शूट पर बवाल मचता दिख रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर इन तस्वीरों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

मुंबई, 25 जुलाई: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने न्यूड फोटोशूट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इंटरनेट पर एक्टर की तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हुईं। रणवीर के फोटोशूट ने फैंस को तो शॉक किया ही, बी टाउन के सेबेल्स भी हैरान रह गए। यूजर्स से लेकर सेलेब्स तक ने रणवीर के इस फोटोशूट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने तो इसे एक्टर का पर्सनल मैटर बता कर किनारा कर लिया। वहीं कई ऐसे ही एक्टर हैं, जिन्हें रणवीर का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

जमकर ट्रोल हो रहे रणवीर

जमकर ट्रोल हो रहे रणवीर

रणवीर की इन न्यूड फोटोज ने वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। इन तस्वीरों को लेकर रणवीर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वायरल तस्वीरों के पीछे चल रही बहस के बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

शर्लिन का फूट पड़ा गुस्सा

शर्लिन का फूट पड़ा गुस्सा

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की पॉपुलैरिटी भी फैंस के बीच कुछ कम नहीं है। एक्ट्रेस अपने हॉट लुक्स से चर्चा में बनी रहती हैं। अब शर्लिन ने रणवीर की इन तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है।

शर्लिन ने किया ट्वीट

शर्लिन चोपड़ा ने रणवीर सिंह की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की और लिखा- हमने एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के लिए बोल्ड शूट किया, तो लोगों और मीडिया ने हमें चरित्रहीन, जलील और बेआबरू कहा।

स्वरा ने ट्रोल्स को लताड़ा

स्वरा ने ट्रोल्स को लताड़ा

बताते चलें कि रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर चारों ओर बवाल मचा हुआ है। हाल ही में रणवीर को ट्रोल होता देख स्वरा भास्कर एक्टर के सपोर्ट में उतरी थीं। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा था कि भारत में अन्याय हो रहे हैं लेकिन हमारी नाराजगी रणवीर की तस्वीरों पर है। ये कोई नैतिक मु्द्दा नहीं है।

पूनम पांडे का कमेंट

पूनम पांडे का कमेंट

वहीं रणवीर के फोटोशूट पर रिएक्टर करते हुए पूनम पांडे ने एक्टर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- आपने मुझे मेरे ही खेल में हरा दिया है रणवीर सिंह।

वायरल फोटो पर मीम्स की बरसात

वायरल फोटो पर मीम्स की बरसात

बताते चलें कि रणवीर सिंह ने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए करवाया है। रणवीर सिंह की ये तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। एक्टर की ये तस्वीरें जबसे सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, मीम्स की बरसात सी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+