Sherlyn Chopra: 'उसने मेरे सीने को छुआ और...' यौन शोषण पर शर्लिन चोपड़ा का खुलासा, बताया 2 घंटे में क्या हुआ

Sherlyn Chopra News Hindi: शर्लिन चोपड़ा ने कहा- मैं अपने बेडरूम में चली गई लेकिन सुनील चार्जर मांगने के बहाने मेरे पीछे आया। उसने एक बार फिर मेरे साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

sherlyn chopra

Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा फिलहाल सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि उन्होंने गत 14 अप्रैल को मुंबई के एक बिजनेसमैन के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि बिजनेसमैन आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के पैसे देने के बहाने उनसे छेड़छाड़ की है। हालांकि जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया था तो आरोपी ने उन्हें गालियां दी थीं और जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब इसी मामले को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शर्लिन ने यौन शोषण के बारे में सबको बताया है।

बिजनेसमैन ने शर्लिन चोपड़ा के गाने पर किया इंवेस्ट
शर्लिन चोपड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- गत 12 अप्रैल को मैं दुबई से मुंबई लौटी थी। मेरे मैनेजर ने मुझे फोन किया और बताया था कि एक इन्वेस्टर मुझसे मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैनेजर ने ये भी बताया था कि वो इन्वेस्टर मेरे प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करना चाहता है। शाम को, मैंने मुंबई के एक स्टूडियो में एक हिप हॉप गाना रिकॉर्ड किया और घर लौट आई। बाद में शाम को मैनेजर मुझे मुंबई के एक होटल में ले गया जहां इन्वेस्टर मुझसे मिलना चाहता था। उस बिजनेसमैन का नाम सुनील पारसमणि लोढ़ा था।

sherlyn chopra

मैनेजर को शगुन के तौर पर दिया अमाउंट
शर्लिन चोपड़ा ने बताया- जैसे ही उस इन्वेस्टर ने उनको देखा, उनकी तारीफ करने लगा। साथ ही उसने ये भी बताया कि वह उनका बहुत बड़ा फैन है और उनके प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करना चाहता है। इतना ही नहीं उस बिजनेसमैन ने मेरे मैनेजर को शगुन के तौर पर एक छोटा-सा अमाउंट भी दिया। शर्लिन ने आगे कहा- मैंनें उस बिजनेसमैन को बताया कि मैं उतने पैसों से म्यूजिक वीडियो नहीं बना सकती हूं। मुझे कम से कम 15 से 20 लाख रुपये चाहिए, जिससे एक अच्छा म्यूजिक वीडियो बन सकेगा।

शर्लिन चोपड़ा ने किया बड़ा दावा
शर्लिन चोपड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया- लोढ़ा ने मुझे वो टोकन मनी रखने के लिए कहा और बाकी के अमाउंट उसने अकाउंट में डालने की बात कही थी। उस वक्त काफी रात हो चुकी थी। उसने मुझे कहा कि उसके पास घर जाने का साधन नहीं है तो मैं उसे अपनी कार से उसके घर छोड़ दूं। फिर मैंने अपने ड्राइवर से कहा कि पहले मुझे घर छोड़ दो और फिर इनको ड्रॉप कर देना।

sherlyn chopra

उसने मेरे सीने को छुआ
शर्लिन ने आगे बताया- मेरे घर पहुंचने के बाद सुनील ने मेरे घर को देखने की इच्छा जताई। मैंने उन्हें अंदर बुलाया और डिनर ऑफर किया। वह वेजिटेरियन था तो मैंने उसके हिसाब से ही खाना मंगवाया। वह डिनर करने के बाद काउच पर बैठ गया और अचानक ही मेरे सीने को छूने लगा। मैं डर गई और तुरंत पीछे हट गई। शर्लिन ने आगे कहा- मैंने उससे तुरंत कहा कि मुझे ये सब बिल्कुल पसंद नहीं है। फिर उसने मुझसे माफी मांगी। साथ ही कहा कि मैं हॉट हूं इसीलिए वह खुद को रोक नहीं पाया। मैंने उससे कहा कि मैं हॉट हूं लेकिन पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं।

शर्लिन चोपड़ा ने लेट नाइट मैनेजर को किया फोन
शर्लिन चोपड़ा ने बताया- मैंने इस घटना के बाद सुनील को वहां से तुरंत चले जाने के लिए कहा। मैंने उससे कहा कि वह अपने लिए कैब बुला ले। इसके बाद मैं अपने बेडरूम में चली गई लेकिन वह चार्जर मांगने के बहाने मेरे पीछे आया। उसने एक बार फिर मेरे साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उस समय रात के 2.30 बज रहे थे। मैंने अपने मैनेजर को उस समय कॉल किया और सब क्लैरिफाई करने के लिए कहा। मैनेजर ने मेरा फोन नहीं उठाया। उस वक्त मैंने लोढ़ा को कहा कि इन चीजों को सुलझाने के लिए मैं सुबह एक ग्रुप मीटिंग करूंगी। मेरी इस बात को सुनकर वह भड़क गया।

sherlyn chopra

शर्लिन चोपड़ा ने किया केस
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया कि बिजनेसमैन सुनील ने उनसे कहा कि उनके साथ समय बिताने के लिए और म्यूजिक वीडियो में इन्वेस्ट न करने के लिए उन्होंने शर्लिन चौपड़ा के मैनेजर को पैसे दिए थे। शर्लिन चोपड़ा ने इन सब बातों से इनकार किया और कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बिजनेसमैन सुनील के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+