प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने किया बॉलीवुड का पर्दाफाश, बताया बेटे के साथ 'बॉलीवुड गैंग' ने रची साजिश
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ विदेश सेटल होने की चौंकाने वाली वजह बताई थी। अब इस पर लगातार बॉलीवुड सितारों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। शेखर सुमन ने बॉलीवुड में गैंगबाजी को लेकर नया खुलासा और दावा किया है।

Shekhar Suman Reaction On Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उनहोंने बताया था कि, आखिर किन वजहों से उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड माफिया पर निशाना साधते हुए बताया कि, किस तरह इंडस्ट्री में कुछ लोग गैंग बनाकर उनके खिलाफ हो गए थे। एक्ट्रेस के बयान के बाद एक बार फिर नेपोटिज्म का मुद्दा गर्माता जा रहा है। अभी तक कई सितारों ने उनका खुलकर सपोर्ट किया वहीं अब शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड माफिया के खिलाफ अपनी बात रखी।
शेखर सुमन का बड़ा दावा
हाल ही में शेखर सुमने ने बॉलीवुड माफिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए दावा किया है कि उनके बेटे अध्ययन से कई लोगों ने प्रोजेक्ट छिनने की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर दावा किया कि, बॉलीवुड में 'चार लोग' ऐसे हैं, जिन्होंने गैंग बनाकर अध्ययन सुमन और उन्हें कई फिल्मों और प्रोजेक्ट से बाहर निकलवा दिया।
I know of atleast 4ppl in the industry who have ganged up to have me n adhyayan removed from many projects.i know it for sure.These 'gangsters' have a lot of clout and they are more dangerous than a rattle snake.But the truth is they can create hurdles but they cannot stop us.
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) March 30, 2023
'मुझे और अध्ययन को कई प्रोजेक्ट्स से हटाने के लिए गैंग बनाया'
बता दें कि, शेखर सुमने ने गुरूवार को बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए लिखा, "मैं इंडस्ट्री में कम से कम 4 ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्होंने मुझे और अध्ययन को कई प्रोजेक्ट्स से हटाने के लिए गैंग बनाया था। इन 'गैंगस्टर्स' का बॉलीवुड में बहुत दबदबा है और ये रैटल स्नेक से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि वे बाधाएं तो पैदा कर सकते हैं, लेकिन चाहकर भी हमें रोक नहीं सकते।'
प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे शेखर
इसके बाद शेखर कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर किए अपने ट्वीट में लिखा है, 'प्रियंका चोपड़ा का सनसनीखेज खुलासा चौंकाने वाला नहीं है। यह सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर गुट कैसे काम करता है। यह आपको तब तक प्रताड़ित और दबाते रहेंगे जब तक आप पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाते। यही सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी हुआ था और यही अन्य लोगों के साथ भी होगा। प्रियंका चोपड़ा ने इसे छोड़ने का फैसला किया। भगवान का शुक्र है कि उसने ऐसा किया।'
Priyanka Chopra's sensational revelation has not come as a https://t.co/QWVcCbvmoA is well known the way the cabal within the film industry https://t.co/Tp75gHCDlH will oppress, suppress and persecute you till you are https://t.co/YgQcqJykYb happened with SSR.
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) March 30, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, धीरे-धीरे उनसे फिल्में छीनी जा रही थी और उन्हें साइडलाइन किया जा रहा था। बॉलीवुड की इस राजनीति से वह थक चुकी थीं और यही वजह थी कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड जाने का फैसला किया। आज बॉलीवुड की ये देसी गर्ल हॉलीवुड में भी जाना-माना नाम है।












Click it and Unblock the Notifications