सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार मीडिया में आईं शहनाज, कहा- 'जब हम किसी से प्यार करते हैं...'

मुंबई, 14 अक्टूबर: बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने सबसे करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को खो दिया। पिछले महीने अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। सिड के ऐसे अचानक दुनिया छोड़कर जाने से शहनाज पूरी तरह से टूटी चुकी थीं। यहां तक काफी वक्त तक शहनाज ने सोशल मीडिया से लेकर कैमरे तक से दूरी बना ली थी, लेकिन अब इस गम से बाहर आ रही हैं और फिर से अपने काम को लेकर एक्टिव हुई हैं।

सिद्धार्थ के निधन के बाद पहला इंटरव्यू

सिद्धार्थ के निधन के बाद पहला इंटरव्यू

इन दिनों शहनाज गिल अपनी पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' के प्रमोशन में बिजी दिखाई दे रही हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहनाज ने इमोशनल अटैचमेंट और प्यार के बारे में कई सारी बात कही। शहनाज का सिद्धार्थ के निधन के बाद यह पहला इंटरव्यू था।

'जब हम किसी को भी प्यार करते हैं...'

'जब हम किसी को भी प्यार करते हैं...'

लव और अटैचमेंट के बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा कि जब हम किसी को भी प्यार करते हैं, तो उसके साथ जो अटैचमेंट होती है, तो वो अटैचमेंट के हिसाब से मैंने वो रेशियो निकाला। प्यार जो है ना। मतलब मां का जो प्यार होता है ना, वो मां को ही पता है। और मैं मां वाला फील कर सकती हूं। क्योंकी, मेरी मम्मी मुझे कितना प्यार करती हैं।

मां के रोल में शहनाज गिल

मां के रोल में शहनाज गिल

दरअसल, इस फिल्म में शहनाज गिल एक मां की भूमिका निभा रही हैं। बॉलीवुड बबल ने जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'हौसला रख' में अपने किरदार से कितनी मिलती-जुलती हैं, तो उन्होंने कहा कि फिल्म में उन्होंने 40 प्रतिशत खुद को रियल दिखाया है। बता दें कि फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर सिडनाज के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

प्रमोशन के दौरान आती है सिद्धार्थ की याद!

प्रमोशन के दौरान आती है सिद्धार्थ की याद!

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहनाज हालांकि इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। यहां तक की मीडिया के सामने काफी अच्छे और खुशी के साथ बातचीत कर रही हैं, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है, जब सिद्धार्थ को याद कर वो रो भी दी हैं। वहीं उनके फैंस जहां एक तरफ उनके कमबैक करने पर उनकी तारीफ कर रहे है तो दूसरी तरफ उनको इस गम से बाहर निकलकर मजबूत रहने के लिए हौसला भी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+