लिपिस्टिक के चक्कर में मास्क नहीं लगा रही हैं शहनाज गिल ?, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी खूबसूरत फोटोज को लेकर तो कभी अपने डांस वीडियो को लेकर लोगों के बीच छाई रहती हैं। इसी कड़ी में शहनाज एक बार फिर से अपने अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शहनाज का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह गाड़ी में बैठकर अपनी लिपस्टिक खराब होने को लेकर परेशान दिख रही हैं।

इंस्टा स्टोरी हुई वायरल

इंस्टा स्टोरी हुई वायरल

शुक्रवार को शहनाज गिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शयेर किया जिसमें वह गाड़ी की बैकसीट पर बैठकर सेल्फी वीडियो में अपना चेहरा देखती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में जब कोई शहनाज गिल से पूछता है कि तेरा मास्क का क्या सीन है? तो जवाब में शहनाज गिल उसे जवाब देती हैं कि लिपस्टिक लगी हुई है उतर जाएगी।

लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

बता दें कि कई बार आम लोग भी मास्क इसलिए नहीं लगाते हैं कि उन्हें या तो उनका मेकअप खराब होने का डर रहता है या फिर ये लगता है कि मास्क की वजह से जो उनका लुक है वो लोगों को नजर नहीं आएगा। शहनाज गिल का ये सुपर क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। कमेंट सेक्शन में लोग शहनाज गिल की तारीफों के पुल बांधते दिखाई पड़ रहे हैं।

पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं

बता दें कि शहनाज गिल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। बिग बॉस हाउस में ही शहनाज गिल की ट्यूनिंग सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बहुत अच्छी हो गई थी। दोनों एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते थे लेकिन फिर हर्ट अटैक के चलते सिद्धार्थ की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+