'जब प्यार करते हैं तो...' क्या जल्द शादी करने वाली हैं शहनाज गिल? रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड का चौंकाने वाला खुलासा

Shehnaaz Gill Wedding: शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। कभी शहनाज का नाम राघव जुयाल संग भी जुड़ा। अब खबरें हैं कि शहनाज की जिंदगी में कोई और आ गया है और वे जल्द ही शादी करने वाली हैं। चलिये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

शहनाज गिल का नाम बीते दिनों मशहूर स्लोमो डांसर राघव जुयाल संग जुड़ा था। सभी लोग दोनों के अफेयर के कयास लगा रहे थे। फैंस को दोनों साथ में काफी पसंद भी थे। हालांकि, इस बारे में बाद में साफ हो गया कि दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं वे सिर्फ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। मगर अब शहनाज का नाम मशहूर सिंगर संग जुड़ा है। खबरें ये भी हैं कि शहनाज जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकती हैं।

Shehnaaz Gill

ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि फैंस के फेवरेट गुरू रंधावा हैं। हाल ही में शुभांकर मिश्रा संग गुरू ने काफी सारी बातें कीं। इस दौरान एंकर ने गुरू से काफी सवाल जवाब किए। उन्होंने शहनाज को लेकर ये भी कहा कि लोग आप दोनों की डेटिंग की बातें कर रहे हैं। फैंस आप दोनों को साथ में देखना बेहद पसंद करते हैं।

ये सुनकर गुरू पहले तो थोड़ा चुप हो गए और फिर उसके बाद वे बोले कि हम दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। हम दोनों एकदम स्कूल वाले दोस्तों की तरह हैं। हम लड़ते झगड़ते हैं और फिर एक दूसरे को कुछ भी कह देते हैं। तो हम वैसे ही दोस्त हैं बस। शादी को लेकर गुरू ने कहा कि मुझे लगता है कि जिससे प्यार करो उससे शादी भी कर लो।

गुरू आगे बोले कि फालतू टाइम पास नहीं करना चाहिए। अब फैंस गुरू की ये बातें सुनकर कयास लगाने लगे कि इसका मतलब वे शहनाज के साथ जल्द ही शादी भी कर लेंगे। भले ही गुरू शहनाज को अपनी दोस्त बता रहे हों, मगर दोनों की बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आती है और फैंस उन्हें साथ ही देखना चाहते हैं।

बताते चलें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को फैंस साथ में बेहद पसंद करते थे। अब सिद्धार्थ के निधन के बाद गुरू ही हैं, जिन्हें फैंस को शहनाज के साथ देखना काफी पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+