शहनाज के भाई ने सिद्धार्थ की याद में बनवाया चेहरे का टैटू, नीचे लिखी ये इमोशनल बात

मुंबई, सितंबर 17: सिद्धार्थ शुक्ला आज भले ही इस दुनिया में हम सब के बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंन्स और चाहने वालों के बीच आज भी उनकी यादें जिंदा हैं। सिद्धार्थ की बेहद खास दोस्त रहीं शहनाज गिल इस दर्द से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं। शहनाज के भाई शहबाज गिल लगातार सिद्धार्थ की डेथ के बाद से इमोशनल नजर आ रहे हैं और उन्हें मिस कर रहे हैं। शहबाज ने सिद्धार्थ को बेहद ही खास तरीके से ट्रिब्यूट दिया है। शहबाज ने अपने हाथों पर सिद्धार्थ का चेहरा बनवाया है।

अभिनेता के चेहरे का अपनी बांह पर टैटू बनवाया

अभिनेता के चेहरे का अपनी बांह पर टैटू बनवाया

सिद्धार्थ की मौत के 15 दिन बाद शहबाज ने दिवंगत अभिनेता के चेहरे का अपनी बांह पर टैटू बनवाया। शहबाज बदेशा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नया टैटू अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि दिवंगत अभिनेता हमेशा उनकी यादों में जिंदा रहेंगे। ये टैटू बहुत बड़ा है। उन्होंने छवि के नीचे अपनी बहन शहनाज का नाम लिखा है।

टैटू देख सिड के फैंस फिर से इमोशनल हो रहे हैं

टैटू देख सिड के फैंस फिर से इमोशनल हो रहे हैं

टैटू देख सिड के फैंस फिर से इमोशनल हो रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। कुछ लोग तो शहबाज संग सिद्धार्थ की बॉन्डिंग की भी तारीफ कर रहे हैं कि किस तरह से सिद्धार्थ के जाने के बाद भी शहबाज ने उनकी यादों को इस तरह संवारा है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहबाज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद सक्रिय रहे हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। दिवंगत स्टार को 'शेर' कहते हुए उन्होंने कहा कि वह उनके जैसा बनने की कोशिश करेंगे।

फैन्स शहनाज के लेकर हैं फिक्रमंद

कई लोग तो कमेंट बॉक्स में शहनाज को लेकर भी फिक्रमंद नजर आ रहे हैं और उनका हालचाल ले रहे हैं। दरअसल सिद्धार्थ के चले जाने के बाद से शहनाज एकदम से टूट गई हैं और सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार वाले दिन तो रो-रोकर उनका बुरा हाल था। अब शहनाज के भाई से लोग एक्ट्रेस का हालचाल ने रहे हैं। बता दें कि 2 सितंबर, 2021 को हार्टअटैक की वजह से 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+