Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फैन के साथ वॉशरूम में क्या कर रही थीं शहनाज गिल? एक्ट्रेस का खुलासा सुन शिल्पा भी रह गईं सन्न

शहनाज गिल का चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल खूब चर्चा में रहता है। शहनाज इस शो में कई सितारों संग गपशप करती नजर आती हैं। कई दफा शहनाज बातों में खुद को लेकर भी खुलासे कर बैठती हैं, जिनके बारे में फैंस को दूर-दूर तक मालूम नहीं होता।

इस बार अपने चैट शो में चुलबुली शहनाज ने अपने एक फैन और खुद को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे।

Shehnaaz Gill

ये बात तो साफ है कि शहनाज के लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। बिग बॉस के बाद से शहनाज को लोग बेहद पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है। ऐसे में कई बार अपनी फेवरेट शहनाज को देखकर भला कौन फैन खुद को उनके करीब आने से रोक सकेगा।

अब इस घटना का जिक्र अपने चैट शो में शहनाज ने शिल्पा शेट्टी संग बातचीत में किया। शहनाज बताती हैं कि एक बार वे मुंबई के एक मॉल में गई थीं। वहां वे ऐसे गई थीं, कि उन्हें कोई पहचान ना सके। शहनाज ने टोपी पहनी थी और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था।

मगर इतना सब करने के बाद भी शहनाज फैन की नजरों से बच नहीं पाईं और एक लड़की ने शहनाज को कहा कि आप कैसी हो, क्या मैं आपके गले लग सकती हूं? शहनाज की इस फैन ने कहा कि उसे फोटो नहीं चाहिए वरना लोग फिर शोर करेंगे। बस उसे शहनाज के गले लगना है।

मगर शहनाज का अंदाज तो आपको पता ही है। एक्ट्रेस ने फैन से कहा कि वो उसे तस्वीर देंगी। इसके बाद शहनाज फैन को वॉशरूम में लेकर आई और उसके साथ यहीं तस्वीर क्लिक करवाई। इसी बात का जिक्र अपने चैट शो में करते हुए शिल्पा को शहनाज ने बताया कि उन्होंने अपने एक फैन को वॉशरूम में फोटो दी थी।

ये सुनते ही शिल्पा की हंसी नहीं रुकी और अभिनेत्री ने कहा कि ऐसा तो सिर्फ और सिर्फ शहनाज ही कर सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+