सिद्धार्थ शुक्ला की यादों को छोड़कर नई लाइफ की तलाश में शहनाज? इस एक्टर के साथ जुड़ा नाम

मुंबई, 17 अगस्त: पंजाबी एक्ट्रेस, बिग बॉस फेम शहनाज गिल बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में काम करने के लिए चर्चाओं में हैं। पंजाब की कटरीना कैफ से नाम से फेमस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है। एक तरफ जहां बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर शहनाज एक्साइटेड हैं तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिगवंत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अब शहनाज गिल की जिंदगी में दोबारा प्यार लौटा आया है। ऐसे में जानिए कौन हैं वो खुशनसीब?

सिद्धार्थ शुक्ला को भूली शहनाज गिल?

सिद्धार्थ शुक्ला को भूली शहनाज गिल?

'बिग बॉस 13' विनर और टीवी एक्टर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज की कैमिस्ट्री से काफी पसंद किया जाता था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। फैंस इस जोड़ी को प्यार से 'सिडनाज' बुलाने लगे थे। बिग बॉस के बात भी दोनों को कई म्यूजिक सॉन्ग के अलावा इवेंट में साथ देखा जाता था। फैंस को यहां तक मान चुके थे कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे, लेकिन इस जोड़ी से सिड हमेशा के लिए चला गया। बीते साल 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिद्धार्थ के निधन की खबर से शहनाज बिल्कुल टूट गई थीं। और महीनों तक ना वो कैमरे के सामने आई और ना सोशल मीडिया पर हालांकि बाद में उन्होंने खुद को नॉर्मल किया और काम पर फोकस करना शुरू किया।

सिद्धार्थ की याद में कई दफा निकले आंसू

सिद्धार्थ की याद में कई दफा निकले आंसू

इतना ही नहीं शहनाज गिल के सिद्धार्थ शुक्ला के याद कर शोज और मीडिया के सामने कई दफा आंसू भी निकले हैं। सिद्धार्थ को याद कर शहनाज कई बार खुद को रोक नहीं पाईं और रो दी, लेकिन अब शहनाज अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं और काम पर ध्यान दे रही हैं। ऐसे में चर्चाएं है कि फेमस शोज होस्ट और पॉपुलर डांस के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज गिल अपने को-एक्टर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं।

अपने को-स्टार के साथ बढ़ीं नजदीकियां

अपने को-स्टार के साथ बढ़ीं नजदीकियां

कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने डांसर राघव जुयाल, टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वो साथ में काम कर रहे हैं। तीनों को फिल्म की शूटिंग के बीच मस्ती करते देखा गया और अक्सर शहनाज और राघव को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच की बात दोस्ती से ज्यादा बढ़ चुकी है।

राघव जुयाल को डेट कर रही शहनाज गिल!

राघव जुयाल को डेट कर रही शहनाज गिल!

दरअसल, टीवी शो होस्ट और फेमस डांसर राघव जुयाल और शहनाज गिल फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में एकसाथ काम कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले शहनाज ने बताया था कि वह सिर्फ आपस में दोस्त है लेकिन मौजूदा वक्त में उनके एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें फैल चुकी हैं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार्स सहित पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी नजर आएंगे।

एक दूसरे के इंस्टा पोस्ट पर दिख रही मस्ती

एक दूसरे के इंस्टा पोस्ट पर दिख रही मस्ती

एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि शहनाज और राघव एक साथ ऋषिकेश टूर पर गए थे, जहां दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा स्पॉट किया गया था। अगर रिपोर्ट्स सच हैं तो शहनाज को फिर से प्यार मिल गया है। ऐसा लग रहा है कि शहनाज और राघव एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। दोनों एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई बार कमेंट कर चुके हैं। दोनों के इंस्टा पोस्ट पर कमेंट के अंदर उनकी क्यूट मस्ती साफ दिखाई देती है। वहीं शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म निर्माता रिया कपूर के साथ अपने अपकमिंग प्रोजक्ट पर काम करेंगी। फिल्म में उनक अलावा अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+