'हम किसी के साथ...', राघव को डेट करने की अफवाहों पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, गुस्से में कह डाली ये बात

'हम किसी के साथ...', राघव को डेट करने की अफवाहों पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, गुस्से में कह डाली ये बात

मुंबई, 18 अगस्त: बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों डांसर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल के साथ डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर राघव जुयाल और शहनाज गिल की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों का एक साथ घूमने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। राघव जुयाल के साथ डेटिंग की अफवाहें इंटरनेट पर सामने आने के बाद से शहनाज गिल सुर्खियों में छाई हुई हैं। जबकि शहनाज गिल ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

'मीडिया झूठ बोलती है...'

'मीडिया झूठ बोलती है...'

शहनाज गिल को बुधवार (17 अगस्त) को मुंबई में अपने भाई शहबाज के नए गाने पर लॉन्च इवेंट पर देखा गया। शहबाज का नया गाना बादशाह लॉन्च हुआ है। इसी इवेंट में शहनाज गिल से राघव जुयाल के साथ डेटिंग की अफवाहों के बारे में पूछा गया। शहनाज इस सवाल पर गुस्सा गईं और उन्होंने कहा कि ''मीडिया झूठ बोलती है, मैंने क्या गलत कहा है।''

'हम किसी के साथ खड़े हैं तो रिलेशन में हैं...'

'हम किसी के साथ खड़े हैं तो रिलेशन में हैं...'

शहनाज गिल से जब एक रिपोर्टर ने पूछा आपने मीडिया को झूठा इसलिए बोला क्योंकि आपके निजी जिंदगी के बारे में बातें कही गईं। इस सवाल पर शहनाज गिल ने कहा, ''हां, तो मैंने क्या गलत क्या बोला, मीडिया झूठ बोलती है ना। अगर आप किसी के साथ खड़े हैं तो आप उसके साथ रिलेशन में हैं क्या। अगर आप अभी किसी के साथ खड़े हैं तो आपका उसके साथ रिश्ता है क्या।''

'मीडिया सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी करती है...'

'मीडिया सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी करती है...'

खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ कहने वाली शहनाज गिल कहती हैं, ''मीडिया को अक्सर बिना कुछ जाने सुर्खियां बटोरता है। मीडिया सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी करती है। मैं यहां अपने भाई के गाने के प्रमोशन के लिए आई हूं, इसको सपोर्ट करने आई हूं, तो यहां सिर्फ इसकी ही बात होगी। जब मेरा कुछ होगा तो मैं अपने बारे में बात करूंगी। मीडिया फिजूल बोलती है। अब मैं हाइपर हो जाउंगी।''

गुस्से के बाद भी हंसते हुए कैमरे के लिए शहनाज ने दिए पोज

गुस्से के बाद भी हंसते हुए कैमरे के लिए शहनाज ने दिए पोज

'हौंसला रख' एक्ट्रेस शहनाज गिल भले ही मीडिया के सवालों से परेशान हो गईं लेकिन फिर भी उन्होंने कैमरा के लिए हंसते हुए पोज दिए। शहनाज गिल ब्लैक टॉप और लाल ब्लेजर में हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

एक साथ फिल्म में दिखेंगे शहनाज गिल और राघव जुयाल

एक साथ फिल्म में दिखेंगे शहनाज गिल और राघव जुयाल

शहनाज गिल और राघव जुयाल दोनों सलमान खान की फिल्म ''कभी ईद कभी दिवाली'' में नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान अच्छे दोस्त बन गए हैं। कुछ वक्त पहले शहनाज गिल ने राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें तीनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि शहनाज राघव के साथ ऋषिकेश भी गई थीं। हालांकि शहनाज ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि वह राघव को डेट नहीं कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+