गुरु रंधावा की बाहों में लिपटी दिखीं Shehnaaz Gill, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'आप शादी कर लो'

शहनाज गिल और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें दोनों समुद्र के किनारे एक कमरे में कोजी होते हुए नजर आए।

Shehnaaz Gill Video: पंजाब की कैटरीना कैफ कहे जाने वाली शहनाज गिल आए दिन चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस का नाम पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों अपनी वीडियो और फोटोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इस बीच गुरु रंधावा ने शहनाज के साथ कोजी होते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद फैंस दोनों को डेटिंग की सलाह दे रहे हैं।

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का रोमांटिक वीडियो वायरल

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का रोमांटिक वीडियो वायरल

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। जिसमें शहनाज गिल और गुरु रंधावा समुद्र किनारे एक रूम के विंडों पर बैठे हुए हैं। दोनों एकसाथ का लुफ्त उठाते हुए कोजी हो रहे हैं। इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड पर गुरु के लेटेस्ट सॉन्ग मून राइस को सुना जा सकता है।

एक दूसरे के साथ हुए कोजी

एक दूसरे के साथ हुए कोजी

इस वीडियो में शहनाज गिल गुरु रंधावा को गले लगाकर काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि, ये वही गाना है शहनाज और गुरु ने अपनी शानदार कैमिस्ट्री और भरपूर रोमांस से गाने को हिट बनाया। वीडियो में भी दोनों की बेहतरीन कैमिस्ट्री देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। इस वीडियो में दोनों काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।

गुरु ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में शहनाज गिल के लुक्स की बात करें तो उन्होंने सफेद शर्ट और डेनिम पहनी हुई है। साथ ही एक्ट्रेस इस दौरान नो-मेकअप लुक में नजर आईं। शहनाज गिल नंगे पैर बैठे हुए गुरु से लिपटीं हुई हैं। वहीं गुरु रंधावा ने काले रंग का स्वेटर, पैंट और सफेद स्नीकर्स पहने हुए हैं। गुरु ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, कितना प्यारा सनसेट है, 'शहनाज के साथ पाय गैया शमन'

फैंस ने दी शादी करने की सलाह

फैंस ने दी शादी करने की सलाह

शहनाज गिल और गुरु की ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो देख फैंस उनसे लगातार सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि, 'आप दोनों की कैमिस्ट्री काफी गजब और प्यारी है'। दूसरे ने लिखा है- 'गुरु से शादी कर लो आप'। एक ने लिखा, 'कितने प्यारे लगते हो दोनों डेट करलो'।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा वह गुरु रंधावा के साथ कई म्युजिक एल्बम के लिए भी काम कर रही हैं।

Recommended Video

    Sidharth Shukla: Shehnaaz को लेकर Media Coverage से भड़के Celebrities | Anushka | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+