सिद्धार्थ की मौत से पूरी तरह टूटीं शहनाज गिल, बेसुध हालत में अंतिम विदाई देने पहुंचीं श्मशान
सिद्धार्थ की मौत से पूरी तरह टूटीं शहनाज गिल, बेसुध हालत में अंतिम विदाई देने पहुंचीं श्मशान
मुंबई, 03 सितंबर: अभिनेता और बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का आज अंतिम संस्कार है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज कौर गिल की पहली बार देखी गई हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की मौते के बाद हर कोई ये जानना चाहता था कि शहनाज गिल की हालत कैसी है। अब जब शहनाज गिल की तस्वीर सामने आई है तो उनको देखकर हर किसी की आंखें नम हैं। शहनाज गिल बेसुध हालत में सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। शहनाज गिल बिल्कुल अपने होश में नहीं दिख रही हैं, उनके भाई शहबाज उन्हें बार-बार सहारा दे रहे हैं।

कार की सीट पर बेसुध हालत पड़ी थीं शहनाज
सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि शहनाज गिल अपने होश में नहीं हैं। एक वीडियो में शहनाज गिल कार के अंदर सीट पर बेसुध हालत में बैठी हुई हैं और उनके भाई शहबाज उनका हाथ थामे हुए हैं। किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह कभी भी शहनाज को इस हालत में देखेंगे।

आखिरी बार सिद्धार्थ को देखने पहुंची शहनाज
शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को देखने उनके अंतिम संस्कार में पहुंची हैं। कार से निकलने बाद मुंबई पुलिस की सुरक्षा में वह सिद्धार्थ के घर गईं। शहनाज गिल ने सफेद रंग का सलवार-कुर्ता पहना है, उनके बार बिखरे हुए हैं, आखों में आंसू है। ऐसा देखकर लग रहा है मानों कई रातों से शहनाज सोई नहीं हो।

शहनाज के पिता ने कहा था- ठीक नहीं है मेरी बेटी
स्पॉटबाय से बात करते हुए 02 सितंबर को शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने कहा था, मैं अभी बिल्कुल भी बात करने की स्थिति में नहीं हूं। मेरी बेटी बिल्कुल ठीक नहीं है। हम लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं जो भी हुआ है। शहनाज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेरी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।''

अली गोनी बोले- 'जिसे हमेशा हंसते हुए देखा, आज....'
टीवी एक्टर अली गोनी और जैस्मिन भसीन 2 सितंबर को सिद्धार्थ के घर गए थे। वहां अली गोनी की मुलाकात शहनाज गिल से भी हुई थी।
अली गोनी ने शहनाज गिल को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था, ''चेहरा जो हमेशा हंसते हुए देखा, खुश देखा, लेकिन आज जैसे देखा बस दिल टूट गया... स्ट्रॉन्ग रहना सना।''

'शहनाज को यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ नहीं रहे...'
राहुल महाजन भी 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला के घर गए थे। राहुल महाजन ने शहनाज गिल और एक्टर की मां से मुलाकात की थी। शहनाज गिल के बारे में बात करते हुए राहुल महाजन ने कहा,
''शहनाज सिद्धार्थ के घर पर ही थीं। उसे यकीन ही नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ नहीं रह। वह बेसुध थी, रो-रो कर उसका हाल बुरा था। वो बहुत कमजोर दिख रही थी ऐसा लग रहा था मानो कोई तूफान आएगा और सुबह उड़ाकर ले जाएगा।''












Click it and Unblock the Notifications