क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Shehnaaz Gill ने समंदर के बीच यॉट पर लिया सनसेट का मजा, फैंस बोले- गॉर्जियस

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज समंदर के बीच यॉट पर चिल करती हुईं नजर आ रहीं हैं।

Google Oneindia News

मुंबई, 26 जून: शहनाज गिल इस वक्त अपने करियर की बुलंदियां छू रहीं हैं। टीवी की दुनिया में राज करने वाली शहनाज अब जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने जा रहीं हैं। वैसे तो शहनाज इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन फिर भी अपने लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज समंदर के बीच यॉट पर चिल करती हुईं नजर आ रहीं हैं।

शहनाज ने शेयर किया वीडियो

शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस काफी रिलैक्स और बढ़िया मूड में नजर आ रहीं हैं। शहनाज के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो पर भी लाखों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस शहनाज के इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

लाल लहंगे में शहनाज ने ढाया कहर

लाल लहंगे में शहनाज ने ढाया कहर

शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में शहनाज गिल दिल्ली के नामी फैशन डिजाइनर समंत चौहान के लेटेस्ट कलेक्शन के लिए शो-स्टॉपर बनीं थीं। शहनाज के लिए टीम ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना था, जो एक्ट्रेस पर काफी खिल भी रहा था।

ये भी पढ़ें : अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाए जाने पर ऐसा होता है बच्चों का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासाये भी पढ़ें : अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाए जाने पर ऐसा होता है बच्चों का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

इस फिल्म में नजर आएंगी शहनाज

इस फिल्म में नजर आएंगी शहनाज

शहनाज गिल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे जल्द ही सलमान खान संग फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी दिखाई देंगे। फैंस शहनाज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।

Comments
English summary
Shehnaaz Gill dropped a video of herself on instagram handle that showed her enjoying sunset. The actress will soon make her Bollywood debut.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X