शहनाज गिल को देखते ही सिरफिरी महिला फैन ने की ऐसी हरकत, पैरों पर लेटकर निकालने लगी ज्वैलरी और फिर.....

Shehnaaz Gill Fan: शहनाज गिल की मुलाकात एक महिला फैन से हुई, जो उनसे मिलने के बाद काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं। सिर्फ इतना ही वह महिला फैन रोते रोते शहनाज गिल के पैरों में भी गिर पड़ी थीं।

Shehnaaz Gill Fan: इन दिनों पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। वह अपने गॉजियस लुक से लेकर अपनी दिलकश अदाओं से बड़ी ही आसानी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। आजकल उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। इन दिनों उनका स्टारडम साफ नजर ने लगा है। शहनाज गिल के फैंस उन्हें अपनी दीवानगी दिखाने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण ये है कि शहनाज भी अपने फैंस के साथ दिल खोलकर मिलती हैं और बड़े ही प्यार से बात करती हैं। हाल ही में शहनाज गिल की मुलाकात एक महिला फैन से हुई, जो उनसे मिलने के बाद काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं। सिर्फ इतना ही वह महिला फैन रोते रोते शहनाज गिल के पैरों में भी गिर पड़ी थीं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के फैन मूमेंट का ये लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शहनाज गिल से मिलने पहुंचीं फीमेल फैन

शहनाज गिल से मिलने पहुंचीं फीमेल फैन

आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल से उनकी एक महिला फैन आकर मिलती है जो उन्हें देखकर काफी इमोशनल हो जाती हैं। सिर्फ इतना ही वह महिला फैन रोते रोते शहनाज गिल के पैरों में भी गिर पड़ती हैं। ये सब देखकर शहनाज गिल अपने उस फैन को कसकर गले लगाती हैं और सांत्वना देती हैं।

शहनाज को देखते ही पैरों पर गिर पड़ीं फैन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल की वह महिला फैन घुटनों पर बैठकर उन्हें अपना कड़ा और अंगूठी निकालकर देने लगती हैं। इससे शहनाज को थोड़ी शर्मिंदगी महसूस होती है। महिला फैन उन्हें कड़ा गिफ्ट देना चाहती थी और वह उन्हें वो खुद पहनाना भी चाहती थी। शहनाज ने अपने फैन से रिक्वेस्ट की कि वह उठे और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करे। शहनाज अपनी महिला फैन से बार बार कह रही थीं कि सब लोग देख रहे हैं, वह ऐसा न करें।

घुटनों पर बैठकर देने लगी ज्वैलरी

घुटनों पर बैठकर देने लगी ज्वैलरी

उस समय शहनाज की फोटोज लेने के लिए वहां बहुत से पैपराजी मौजूद थे। हालांकि शहनाज की महिला फैन ने पैपराजी की परवाह नहीं की और वह उन्हें कड़ा पहनने के लिए घुटनों के बल बैठकर मनाती रहीं। एक महिला गार्ड उस लड़की को धक्का देने के लिए आगे आईं लेकिन शहनाज ने उन्हें पीछे हटने के लिए कहा और वो इससे खुश भी नहीं थीं। आखिर में शहनाज ने गिफ्ट ले लिया और फैन को फिर से गले लगा लिया।

लोगों ने की शहनाज गिल की तारीफ

लोगों ने की शहनाज गिल की तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद से सभी लोग शहनाज गिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि शहनाज अपने सभी फैंस को एक्सेप्ट करना जानती हैं और वह सभी पर प्यार लुटाती हैं। लोगों का कहना है कि शहनाज ने कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं किया है। वह अपने फैंस से मिलने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ भी भिड़ जाती हैं।

गुरु रंधावा के साथ वीडियो हुआ वायरल

गुरु रंधावा के साथ वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि इस समय शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही शहनाज गिल दुबई में फिल्मफेयर की प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड करने के लिए पहुंची थीं। इसी बीच दुबई से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उस वीडियो में शहनाज गिल सिंगर गुरु रंधावा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही थीं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी शहनाज गिल

इन फिल्मों में नजर आएंगी शहनाज गिल

जानकारी के अनुसार शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शाहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शहनाज गिल के पास कई सारे ब्रॉन्ड के एड भी हैं। इसके अलावा शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में उनका साथ रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+