सलमान खान की फिल्म में शहनाज गिल की एंट्री! इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी बिग बॉस फेम
बिग बॉस 15 के फिनाले में सुर्खियां बटोरनी वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) शो में सुपरस्टार से मिलने के बाद वह अपने आंसू नहीं रोक पाई। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने भी कहा था कि पिछले कुछ महीने शहनाज के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। लेकिन अब शहनाज बॉलीवुड के बॉलीवुड (Bollywood) डेब्यू की तैयारी चल रही है। हालांकि इस बात अब तक शहनाज की ओर से कोई पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहनाज सलमान खान की फिल्म वाली आर्टिस्ट टीम में शामिल हो गई हैं।

सलमान ने शहनाज को दी सलाह
पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस शहनाज के दिन काफी मुश्किल भरे रहे। लेकिन अब वे आगे बढ़ चुकी हैं। बिग बॉस 15 में सलमान ने कहा था कि मुझे खुशी है कि शहनाज आगे बढ़ रही है, मैं उनका काम देख रहा हूं। उन्होंने शहनाज को आगे बढ़ने की सलाह दी थी। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को लेकर सलमान ने शहनाज से कहा था मुझे पता है कि यह तुम्हारे लिए बहुत मुश्किल समय रहा है।

शहनाज की बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी
अब शहनाज गिल सलमान खान की 'कभी ईद कभी दीवाली' फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना ड्रीम डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि शहनाज की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं एक्ट्रेस के प्रशंसक बॉलीवुड फिल्म में अपने पसंदीदा एक्ट्रेस को देखने की लिए उत्साहित हैं।

सलमान को शहनाज से लगाव
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शहनाज से बेहद प्यार करते हैं। उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' के लिए शहनाज से संपर्क किया गया है। शहनाज फिल्म में आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस को सलमान की इस फिल्म में शामिल किया जा चुका है।

सलमान की फिल्म में पूजा हेगड़े का लीड रोल
फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। आयुष शर्मा ने भी र फिल्म का हिस्सा बनने की खबर की पुष्टि कर दी है। वहीं सुपस्टार की फिल्म में शहनाज की भूमिका को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं हुई है।

आयुष शर्मा का रोल पक्का
अभिनेता आयुष शर्मा फिल्म अपने रोल की आधिकारिक पुष्टि कर चुके हैं। आयुष ने कहा कि वे नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक हूं। इसमें वे अपने एक्टिंग की स्किल का भरपूर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि आयुष शर्मा के साथ शहनाज के भी फिल्म में शामिल होने की चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications