Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फिल्म ऑफर से पहले शहनाज गिल ने किया सलमान खान को ब्लॉक, इस वजह से नहीं उठाया कॉल

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। लेकिन इस फिल्म से पहले एक्ट्रेस ने सलमान खान का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill Blocked Salman Khan: सबसे चर्चित शो बिग बॉस का 13 सीजन के बाद से शहनाज गिल और सलमान खान अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। अब एक्ट्रेस जल्द ही सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन इससे पहले एक्ट्रेस ने सलमान का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

शहनाज गिल ने सलमान को किया था ब्लॉक
हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान की पूरी टीम फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थी। इस दौरान शहनाज गिल ने खुलासा किया कि एक बार उन्होंने सलमान खान का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। ये किस्सा तब का है जब सलमान खान ने फिल्म में एक रोल के लिए शहनाज को मुंबई बुलाया था।

ऐप पर चेक किया एक्टर का नंबर
शहनाज गिल ने बताया कि, जब सलमान ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान के रोल के लिए ऑफर किया था उस वक्त वह अमृतसर में थीं। सलमान खान का कॉल किसी अंजान नंबर से आया था और बिना कॉल रिसीव करे उन्होंने एक्टर का नंबर ब्लॉक कर दिया। शहनाज गिल ने यह भी बताया कि उन्हें अनजान नंबर को ब्लॉक करने की आदत है।

ऐसे मिला फिल्म का ऑफर
नंबर ब्लॉक करने के कुछ मिनटों बाद शहनाज को मैसेज आता है कि सलमान खान उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि शहनाज को यकीन नहीं हुआ और उन्होंने सलमान का नंबर सर्च किया। इसके बाद उन्होंने नंबर अन ब्लॉक किया और वापस से सलमान को कॉल किया। इसके बाद सलमान खान ने उन्हें 'किसी का भाई किसी जान' के लिए रोल ऑफर किया।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब 21 अप्रैल 2023 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जस्सी गिल और जगपति बाबू लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+