'मैंने बेहद करीब से...' शेफाली जरीवाला ने सेक्स वर्कर्स को लेकर बोली चौंकाने वाली बात
शेफाली जरीवाला ने सेक्स वर्कर्स के काम को बेहद करीब से जाना और अनुभव किया। इसके बाद इन्हें लेकर एक्ट्रेस का नजरिया ही बदल गया।
Shefali Jariwala: एक्टर्स के लिए किसी भी किरदार में घुस पाना इतना आसान नहीं होता, जितना कि नजर आता है। ऐसा दिखता है, उसकी वजह एक्टर्स का टेलेंट है, जिसके चलते वे किरदार में एकदम समा जाते हैं। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की बात करें, तो हाल ही में वेब शो 'रात के यात्री 2' की तैयारी के समय उन्हें कुछ ऐसी ही चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें वे सेक्स वर्कर की भूमिका निभा रही हैं। इसकी बारीकियां समझने के लिए उन्हें कई सेक्सवर्कर्स से मिलकर बातचीत करनी पड़ी। एक्ट्रेस का कहना है कि इससे उन्हें इस कैरेक्टर को अच्छी तरह समझने में मदद मिली। उनका ये भी कहना है कि इस दौरान उन्होंने सेक्स वर्कर्स का एक डार्क साइड भी देखा।

'बेहद गलत थी राय'
सेक्स वर्किंग एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसे शायद समाज की एक्सेपटेंस मिलने में अब भी सालों लग जाएंगे। सेक्स वर्कर्स को लोग कई तरह से जज करते हैं। ऐसे में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के लिए उनके बारे में गलत राय रखना या फिर जज करना कोई नई बात नहीं थी। लेकिन उन्हें लेकर अभिनेत्री की सोच पूरी तरह से बदल गई, जब एक प्रोजेक्ट के लिए उन्हें खुद सेक्स वर्कर का रोल प्ले करना पड़ा।

'सेक्स वर्कर्स भी समाज की महिलाएं हैं'
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, शेफाली कहती हैं कि मैंने सेक्स वर्कर्स के बारे में पहले से ही धारणा बना रखी थी। मैं उन्हें जज करती थी क्योंकि मुझे लगता था कि उन्होंने जो किया वो गंदा था। ये गंदे लोग हैं। हम एक समाज के तौर पर उन्हें बायकॉट करें। लेकिन आखिरकार वे भी समाज की महिलाएं ही हैं। हम ये नहीं मान पाते कि इस काम को चुनने के लिए उनके पास अपने कारण और चैलेंज हैं।

कई महिलाओं से की बातचीत
अभिनेत्री ने कहा कि सेक्सवर्कर्स के बारे में करीब से जानने के बाद उनकी धारणा ही बदल गई। उनमें से कईयों से बातचीत करने और उनकी कहानियों को सुनने के बाद उनके प्रति मेरा नजरिया काफी बदल गया। ये पूरा समय मेरे लिए काफी दुखद रहा। क्योंकि मैंने उनका बेहद डार्क साइड देखा।

एक्ट्रेस ने की सेक्सवर्कर्स की मदद
बताते चलें कि एक्ट्रेस ने ये प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद कई सेक्सवर्क्स की फाइनेंशली मदद भी की। एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं बता नहीं सकती कि उनकी कहानियां और स्ट्रगल के बारे में जानने के बाद मुझे कैसा महसूस हुआ। इन सबने मुझे मानसिक तौर पर काफी प्रभावित किया। मुझे नहीं पता कि इससे उबरना कैसे है।

सेक्स वर्कर का निभाया किरदार
अब बात करते हैं शेफाली के कैरेक्टर की। 39 वर्षीय एक्ट्रेस ने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया है, जिसने न उन्हें एक कलाकार बल्कि एक इंसान के रूप में भी आगे बढ़ने में मदद की। एक्ट्रेस के मुताबिक, इसके बाद लोगों ने उन्हें सीरियसली लेना शुरू कर दिया।

"अब मुझे ढंग के रोल मिलते हैं"
शेफाली कहती हैं कि लोग मुझे नॉन ग्लैमरस कैरेक्टर्स में भी देख सकते हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि पहले मुझे ऐसे रोल ऑफर होते थे, जहां मुझे बिम्बेट या फिर डांसर बनना होता था लेकिन अब मुझे अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए भी कॉल आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications