Shefali Jariwala: मौत से 3 दिन पहले शेफाली जरीवाला ने शेयर किया था ऐसा इंस्टा पोस्ट, आखिरी फोटो हुई वायरल

Shefali Jariwala Last Post: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत हो गई है। इस खबर ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को परेशान कर दिया है।

शेफाली जरीवाला की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 27 जून 2025 की रात को शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक ही काफी बिगड़ गई थी। उस समय वह अपने घर पर ही मौजूद थीं। तबीयत बिगड़ते देख उन्हें जल्दी में मुंबई के बेलव्यू अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

Shefali Jariwala Last Post

कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन

जानकारी के अनुसाप शेफाली जरीवालाा को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मिलकर मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए थे। कहा जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है लेकिन उनकी मौत की वजह ऑफिशियली अभी तक सामने नहीं आई है।

मौत से 3 दिन पहले किया था ऐसा पोस्ट

-इन सबके बीच शेफाली जरीवाला का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शेफाली जरीवाला ने अपनी मौत से 3 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अटाउंट पर एक शानदार पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की थी।

-शेफाली जरीवाला अपनी इस बोल्ड तस्वीर में काफी सुंदर नजर आ ही थीं। डीप नेकलाइन, फुल स्लीव्स और वर्टिकल शिमर डिटेल्स के साथ फ्लेयर्ड बॉटम्स आउटफिट में शेफाली की खूबसूरती लोगों को उनका दीवाना बना रही थी।

शेफाली जरीवाला का आखिरी इंस्टा पोस्ट हुआ वायरल

स्टूडियो की शाइनी लाइट्स के नीचे आत्मविश्वास से पोज देती शेफाली बेहद खूबसूरत और दमदार लग रही थीं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- ब्लिंग इट ऑन बेबी। ये शब्द अब उनके फैंस को अंदर तक झकझोर रहे हैं। शेफाली के फैंस उनकी मौत की खबर से काफी टूट गए हैं। शेफाली जरीवाला की ये आखिरी पोस्ट अब वायरल हो गई है, जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

'कांटा लगा गर्ल' के घर पहुंची है पुलिस

आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत के बाद मुंबई के लोखंडवाला इलाके में स्थित उनके घर पर पुलिस पहुंची थी। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी उस दौरान मौजूद थी। ऐसे में एक्ट्रेस की मौत के लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। शेफाली जरीवाला की मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

शेफाली की तबीयत अचानक हो गई थी खराब

-जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला को आखिरी बार टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस-13' में देखा गया था। इस शो में उनके साथ दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी हिस्सा लिया था जिनकी मौत भी कार्डियक अरेस्ट से ही हुई है।

-बताया जा रहा है कि गत 27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक काफी ज्यादा खराब हो गई थी। तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया था लेकिन अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही रास्‍ते में उनकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+