Shefali Jariwala: 27 जून की रात क्या हुआ था शेफाली जरीवाला के साथ? वॉचमैन ने दिया ऐसा चौंकाने वाला बयान

Shefali Jariwala Death: बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शेफाली जरीवाला का शव
खबर है कि कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई है। हालांकि उनके निधन की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। इस बीच मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची है। शेफाली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Shefali Jariwala Death

बिल्डिंग के वॉचमैन ने सुनाई 27 जून रात की कहानी

इस समय चारों तरफ शेफाली जरीवाला को लेकर ही तरह तरह की बातें हो रही हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सच में शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई। इसी कड़ी में शेफाली के बिल्डिंग के वॉचमैन ने बीती रात क्या क्या हुआ था, इस बारे में बयान दिया है।

शेफाली की मौत को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस देर रात 1 बजे शेफाली जरीनाला के लोखंडवाला स्थित घर पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम भी उनके घर के अंदर मौजूद है और जांच चल रही है। पुलिस घर में परिवार के दूसरे सदस्यों से भी शेफाली की मौत को लेकर पूछताछ कर रही है।

शेफाली की मौत को लेकर पुलिस ने कही ऐसी बात

-खबर है कि शेफाली जरीवाला के घर पर काम करने वाले उनके कुक और मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। शेफाली जरीवाला के निधन को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा हा- एक्ट्रेस की डेड बॉडी अंधेरी इलाके में उनके घर पर मिली थी। मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी रात 1 बजे मिली थी। उनकी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।

-पुलिस ने आगे कहा- मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आपको बता दें कि शेफाली जरीवाली की मौत की प्राथमिक वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही उनकी मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

वॉचमैन ने बताया क्या हुआ था 27 जून 2025 की रात को

-जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला मुंबई के अंधेरी के गोल्डन रेज नाम की बिल्डिंग में अपने पति पराग त्यागी के साथ रहती थीं। एक्ट्रेस की मौत के बाद बिल्डिंग के वॉचमैन शत्रुधन महतो ने बीती रात की आंखो देखी सुनाई है जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

-वॉचमैन ने कहा- रात में 10 या करीब सवा 10 बजे का टाइम था जब वो गाड़ी निकली गेट से। गाड़ी आई तो मैंने गेट खोल दिया। गाड़ी बहुत स्पीड में थी, जैसे कोई इमरजेंसी में निकलता है। गाड़ी में काला शीशा था तो अंदर शेफाली थीं या नहीं ये पता नहीं है। मैंने आखिरी बार शेफाली जी को परसो देखा था। वो अपने पति के साथ घूमने निकली थीं और उनके साथ उनका कुत्ता भी था।

-वॉचमैन ने आगे कहा- शेफाली जी का बर्ताव काफी अच्छा था, ना किसी को रोकना ना टोकना। हमेशा मुस्कुराती रहती थीं। अच्छी इंसान थीं और इसमें कोई दो राय नहीं है। रात एक बजे कोई आया और फोटो दिखाकर पूछा कि इन्हें जानते हों, इनका निधन हो गया है।

-वॉचमैन ने कहा- मुझे तो पहले यकीन ही नहीं हुआ। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनका दोस्त हूं और मुझे उनका पता बता दो। इसके बाद रात 1 बजे ही बहुत सारी पुलिस भी आई। मैंने देखा कि पुलिस उनके कुक और मेड को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

शेफाली की तबीयत अचानक हो गई थी खराब

जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला को आखिरी बार टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस-13' में देखा गया था। बताया जा रहा है कि गत 27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक काफी ज्यादा खराब हो गई थी। तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया था लेकिन अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही रास्‍ते में उनकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+