Shefali Jariwala Death: 'जवां' दिखने के लिए 2 दवाई ले रही थीं शेफाली जरीवाला, मौत के बाद डॉक्टर का बड़ा खुलासा
Shefali Jariwala Anti Ageing Treatment: टीवी से लेकर म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत से हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। खबर है कि गत 27 जून 2025 को शेफाली ने 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
शेफाली जरीवाला की गुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई है। आपको बता दें कि शेफाली लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से भी जूझ रही थीं। अब शेफाली की मौत के बाद उनके डॉक्टर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉक्टर ने बताया है कि एक्ट्रेस जवान दिखने के लिए कोई खास ट्रीटमेंट करवा रही थीं।

पति पराग त्यागी ने पुलिस को दिया ऐसा बयान
इसी बीच पुलिस ने शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का बयान रिकॉर्ड किर लिया है। पराग त्यागी ने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी का पहले से ही मिर्गी का इलाज चल रहा था इसके अलावा वह स्किन का ट्रीटमेंट भी करवा रही थीं।
शेफाली के डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा
वहीं शेफाली के पर्सनल डॉक्टर ने बताया है कि एक्ट्रेस पिछले 6 साल से जवान दिखने के लिए एक खास ट्रीटमेंट ले रही थीं जिसके चलते उन्हें स्पेशल डाइट और कई दवाइयों का सेवन करना पड़ता था।
कुछ खास दवाइयां ले रही थीं शेफाली जरीवाला
-जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। उनके डॉक्टर के अनुसार शेफाली जवान दिखने के लिए कुछ खास दवाइयों का सेवन कर रही थीं। डॉक्टर ने बताया कि जवान दिखने के लिए शेफाली जरीवाला दिन में दो दवाइयां लेती थीं।
-इनमें से एक विटामिन सी की दवाई थी और दूसरी Glutathione थी। हालांकि डॉक्टर ने दावा किया की इन दोनों दवाइयों का हार्ट से कोई कनेक्शन नहीं है। ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए ली जाती हैं जिसका असर स्किन पर ही देखने को मिलता है।
'घर पर पूजा खत्म होने के बाद से ही शेफाली की तबीयत बिगड़ने लगी थी'
-वहीं शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने पुलिस को बताया है कि कपल ने गत 27 जून 2025 को अपने घर में सत्यनारायण की पूजा थी। दिनभर पूजा के चलते शेफाली काफी थक गई थीं। ऐसे में पूजा समाप्त होते ही वह अपने कमरे में जाकर सो गई थीं।
-पति पराग ने बताया है- इसके बाद वह शाम 6 बजे सोकर उठीं तो उनका बीपी काफी लो हो गया था। सोकर उठने के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। ऐसे में शेफाली ने खुद ही सलाइन लिया लेकिन उनकी हालत और खराब होने लगी थी।
-उनका लो बीपी अचानक ही हाई होने लगा था। बीपी हाई होने के बाद शेफाली बेहोश हो गई थीं जिसके बाद मैं उन्हें पास के बेल व्यू अस्पताल ले गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications