Shefali Jariwala Death Reason: कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत? सामने आया ये बड़ा सच, घर पहुंची पुलिस
Shefali Jariwala Death Reason: 'कांटा लगा' रिमिक्स गाने से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। उन्होंने 42 साल की उम्र में अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शेफाली जरीवाला की मौत ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को शॉक्ड कर दिया है।
कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत?
खबर है कि शेफाली जरीवाला की मौत कार्डियक अरेस्ट हुई है। हालांकि इसे लेकर अभी और जानकारी सामने आनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेफाली जरीवाला को मुंबई के बेलव्यू अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें 'डेड ऑन अराइवल' घोषित कर दिया था।

कांटा लगा गर्ल के घर पहुंची है पुलिस
आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत के बाद मुंबई के लोखंडवाला इलाके में स्थित उनके घर पर पुलिस पहुंची थी। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी उस दौरान मौजूद थी। ऐसे में एक्ट्रेस की मौत के लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। शेफाली जरीवाला की मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
शेफाली की तबीयत अचानक हो गई थी खराब
-जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला को आखिरी बार टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस-13' में देखा गया था। इस शो में उनके साथ दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी हिस्सा लिया था जिनकी मौत भी कार्डियक अरेस्ट से ही हुई है।
-बताया जा रहा है कि गत 27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक काफी ज्यादा खराब हो गई थी। तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
-27 जून 2025 की रात लगभग 12.30 बजे अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल में उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत की वजह का असली खुलासा हो पाएगा।
मिर्गी की बीमारी से परेशान थीं शेफाली
आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला जब स्कूल में पढ़ती थीं तो उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते थे। तब उनका आत्म-सम्मान कम हो गया था। उन्होंने कहा था कि उस समय असहायता की भावना को व्यक्त करना असंभव था। इस बीमारी ने उनके सामाजिक जीवन और स्कूल के काम को भी प्रभावित किया था। मिर्गी के साथ रहना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। वह इस बीमारी से काफी ज्यादा परेशान हो गई थीं।
गुजरात से थीं शेफाली जरीवाला
शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। वह साल 2002 में आए कांटा लगा गाने के रीमिक्स वीडियो से घर-घर में मशहूर हो गई थीं। इस गाने की पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें लोग कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाने लगा था। हालांकि उस समय इस गाने को लेकर कुछ विवाद भी हुए थे, लेकिन शेफाली काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications