जेल से बाहर आते ही दिखा शीजान खान का ये रूप, तुनिषा के फैंस बोले- किसी की खुशियां उजाड़ कर ये तो.....
Sheezan Khan: शीजान खान की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शीजान अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।

Sheezan Khan: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले के आरोपी शीजान खान करीब दो महीने तक जेल में थे। हालांकि अब उन्हें जमानत मिल गई है और वह अपने घर वालों के साथ समय बिता रहे हैं। जेल से बाहर आते ही शीजान ने कहा था कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और को-एक्ट्रेस तुनिषा को मिस कर रहे हैं। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा को टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के शूटिंग सेट पर पिछले साल 24 दिसंबर को मृत पाया गया था। पुलिस के अनुसार उन्होंने सेट के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था। अब शीजान की बहन शफक ने परिवार के साथ एक हैप्पी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में शफक के साथ फलक और शीजान समेत पूरा परिवार नजर आ रहा है। शीजान भी इस तस्वीर में मुस्कुरा रहे हैं। हालांकि लोगों को शीजान की ये तस्वीर बिल्कुल पसंद नहीं आई है।

शीजान के फैंस ने बरसाया प्यार
इस केस के आरोपी शीजान खान 70 दिन बाद जेल से बाहर आए हैं। उनकी दोनों बहन फलक नाज और शफक नाज उन्हें लेने के लिए जेल के बाहर पहुंची थीं। एक दूसरे से मिलते ही तीनों भाई बहन रोने लगे थे। शीजान भी बहनों के लिपटकर खूब रोए थे। ऐसे में शीजान के फैंस ने उन पर अपना प्यार बरसाया था।

परिवार के साथ नजर आए शीजान खान
वहीं अब शीजान खान की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शीजान अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। होली के मौके पर वह अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके वापस आने से परिवार के लोग भी खुश नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रही है हैप्पी फैमिली की तस्वीर
शीजान मां के पास बैठे नजर आ रहे हैं। शीजान की बहनें भी भाई को वापस पाकर काफी खुश हैं। उनकी फैमिली का डॉग भी इस तस्वीर में नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शीजान की बहन फलक ने कैपश्न में लिखा है- सभी का बहुत बहुत शुक्रिया। शुकरान, सुकून। सभी का थैंक्यू जिन्होंने सपोर्ट किया और दुआएं की हमारे परिवार के लिए।

तुनिषा के फैंस शीजान खान से दिखे नाराज
इस तस्वीर को देखने के बाद एक तरफ जहां शीजान के फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं वहीं दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के फैंस सीजान की आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं। कई यूजर्स इस फोटो को देखने के बाद शीजान खान को ताने भी मार रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- तुनिषा ये झूठी फैमिली को क्यों अपना समझ बैठी थी। वहीं एक शख्स ने लिखा है- दूसरों को मारकर खुश हो रहे हैं ये लोग।

शीजान ने कहा- तुनिषा मेरे लिए लड़ती
आपको बता दें कि जेल से बाहर आते ही शीजान खान ने ईटाइम्स को बताया था- मुझे उसकी याद आती है और अगर वह जीवित होती, तो वह मेरे लिए जरूर लड़ती। शीजान ने जेल से बाहर आने और अपने परिवार के साथ दोबारा मिलने के बारे में खुलकर बात की थी। शीजान ने कहा था- आज, मैं स्वतंत्रता का सही अर्थ समझ रहा हूं और मैं इसे महसूस भी कर सकता हूं। जब मैंने जेल से बाहर आकर अपनी मां और बहनों को देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे और मैं बहुत खुश हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications