'सारे विवादों और कन्फ्यूजन से दूर' बिगड़ी तबीयत के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ऐसा पोस्ट, फैंस हुए परेशान

Shatrughan Sinha Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा की 25 जून को अचानक तबियत बिगड़ी और सोफे से नीचे गिर गए थे। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि एक्टर के बेटे लव सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनको वायरल बुखार हुआ था जिसकी वजह से चेकअप के लिए उनको भर्ती कराया।

Shatrughan Sinha

इन सभी अफवाहों के बीच अब शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो गया। इन फोटोज में वो परिवार और करीबी दोस्तों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप लाइव मैच को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें देख ऐसा लग रहा है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'सारे विवादों और कन्फ्यूजन से दूर...अपने दोस्तों के साथ. फैक्ट ये है कि मैंने अपने परिवार, भाइयों और कुछ दोस्तों के साथ सबसे चर्चित टी-20 वर्ल्ड कप मैच को खूब एन्जॉय किया।' इसी के साथ एक्टर ने पोस्ट में टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और उन्हें इस जीत की बधाई दी।

बता दें कि, बीते दिनों खबर आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा की दूसरे धर्म में शादी के फैसले से उनके परिवार वाले खुश नहीं हैं। हालांकि बाद में एक्टर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि वह अपनी बेटी की शादी में उसको आशीर्वाद देने जरूर पहुंचेंगे। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि अपनी इकलौती बहन की शादी में लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। खैर परिवार एक्ट्रेस की शादी से खुश है या नहीं इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+