सोनाक्षी सिन्हा के पैदा होने से खुश नहीं थे शत्रुघ्न सिन्हा? एक्टर की हो गई थी ऐसी हालत, पत्नी ने उठाया ये कदम

Sonakshi Sinha Father Shatrughan Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को कुछ ही दिन रह गए हैं। 23 जून को कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक हैरान कर देने वाला किस्सा साझा किया था।

शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, पत्नी पूनम सिन्हा को लगा कि बेटी के पैदा होने से एक्टर दुखी थे। जबकि दुखी होने की वजह कुछ और थी। एक्टर ने बताया कि जब उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ था तो वह फिल्म की शूटिंग में बिजी थे।

Shatrughan Sinha

साहित्य आजतक 2024 के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने उस वक्त को याद किया जब उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ था। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पूनम ने शुरू में सोचा था कि वह बेटी होने से परेशान हैं लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं था। उस समय पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक बंगाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, सोनाक्षी को देखने के लिए मुंबई के नानावती अस्पताल पहुंचे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि वह उस वक्त गौतम घोष की फिल्म Antarjali Jatra में चंडाल का रोल प्ले कर रहे थे। रोल के लिए उन्हें दाढ़ी में दिखना था और वह बेटी के जन्म से इतने ज्यादा खुश थे कि बिना सोचे समझे उसी फिल्मी लुक में वह अस्पताल पहुंच गए थे। लेकिन एक्टर को इस अंदाज में देखकर पत्नी को लगने लगा था कि वह बेटी सोनाक्षी के जन्म से खुश नहीं थे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कहा कि, 'मैं काफी समय से बेटी के लिए प्रार्थना कर रहा था। जुड़वां बच्चों - लव और कुश - के जन्म के बाद मैं एक बेटी चाहता था। मैंने उसे समझाया कि मैं सीधे फिल्म के सेट से आया हूं और मैंने दाढ़ी इसलिए नहीं बढ़ाई क्योंकि मैं नाखुश हूं।'

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर जबसे सामने आई है तो ऐसा माना जा रहा है कि इससे उनके परिवार वाले खुश नहीं है। एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि, 'आजकल के बच्चे पूछते नहीं है इन्फॉर्म करते हैं।' लेकिन कुछ समय बाद वह इस बयान से पलट गए और कहा था कि वह शादी में आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+