ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी में हुआ था बवाल, इस सुपरस्टार ने लौटा दिया था वेडिंग कार्ड, एक्टर ने किया खुलासा
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि कपल के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं है।
बीते कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साथ नजर नहीं आते। वहीं एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट होती हैं। जिसकी वजह से कपल तलाक की अफवाहों को लेकर काफी चर्चा में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपल की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा बुलाने पर भी नहीं आए थे।

अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन की बड़े धूमधाम से शादी हुई थी। इस शादी के लिए कई लोगों को निमंत्रण भेजा गया था जिसमें अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं। उन्होंने शादी का कार्ड और मिठाई को वापस लौटा दिया था। अभिषेक बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था।
अभिषेक बच्चन ने कहा था कि, 'मेरे पिता अमिताभ बच्चन जी ने कुल मिलाकर सभी को आशीर्वाद लेने के लिए कार्ड भेजा था। सभी जानते थे कि हमारी दादी की वजह से इस शादी को प्राइवेट रखना चाहते थे। लेकिन एक व्यक्ति था जिसने शादी का कार्ड वापस लौटा दिया था। वो शत्रुघ्न सिन्हा थे। हमें इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए कि हम सभी को एक साथ ख़ुश नहीं रख सकते हैं।'
मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि उन्होंने किस वजह से आखिर कार्ड लौटाया था। एक्टर ने कहा था कि, "जब बुलाया नहीं फिर मिठाई किस बात की? मुझे दूसरे स्थान पर नहीं रखा जाएगा और मिठाई स्वीकार करके उन्हें शर्मिंदा नहीं किया जाएगा। मुझे कम से कम उम्मीद थी कि या तो अमिताभ या परिवार का कोई व्यक्ति मिठाई भेजने से पहले मुझे फोन करेगा। जब ऐसा नहीं किया गया तो फिर मिठाई क्यों?"
कहा ये भी जाता है कि अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी में कई बड़े सितारों को इनवाइट नहीं किया था। बता दें कि, इस शादी को प्राइवेट इसलिए रखा गया था क्योंकि उस दौरान अभिषेक की दादी अस्पताल में थीं और चाहते थे कि इसी तरह शादी की जाए।












Click it and Unblock the Notifications