'मैंने कुछ गलतियां की हैं' सैफ अली खान की परवरिश को लेकर बोलीं शर्मिला टैगोर, इस बात का है पछतावा
Saif Ali Khan Sharmila Tagore: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने बेटे सैफ अली खान को साल 1970 में जन्म दिया। ऐसे में शर्मिला ने एक इंटरव्यू के दौरान उस दौर को याद किया जब वह पहली बार मां बनी थी और तब उन्होंने क्या-क्या गलतियां की थी।
शर्मिला टैगोर की शादी दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान से हुई थी। सैफ अली खान के अलावा उनकी दो बेटियां सबा पटौदी और सोहा अली खान भी हैं। हाल ही में शर्मिला टैगोर ने अपनी मदरहुड जर्नी को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें आज भी बतौर मां एक बात का पछतावा होता है कि जब सैफ छोटे थे वह अपने काम की वजह से वक्त नहीं दे पाती थीं।

शर्मिला टैगोर ने उन दिनों को याद किया जब सैफ अली खान का जन्म हुआ था। उस दौरान एक्ट्रेस के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स थे। एक्ट्रेस ने कहा, "जब सैफ पैदा हुए थे तो मैं बहुत व्यस्त थी। मैं एक दिन में दो शिफ्टों में काम कर रही थी और उनके जीवन के पहले छह वर्षों तक मैं वास्तव में उनके साथ नहीं थी। मैं उनके स्कूल पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में गई। उनके नाटकों में भाग लिया लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं एक फुलटाइम मां थी।
शर्मिला टैगोर ने आगे कहा कि, मेरे पति वहाँ थे, लेकिन मैं नहीं थी। फिर जब मैं माँ बनी तो मैं अति उत्साही माँ बन गयी। मैं उसे खाना खिलाना, नहलाना और सब कुछ करना चाहता था। लेकिन सैफ के जन्म से लेकर 6 सालों तक मैं उन्हें समय नहीं दे पाई। ईमानदारी से कहूँ तो मैंने कुछ गलतियाँ कीं। हालांकि सैफ की परवरिश काफी अच्छे से हुई है। मेरे पति और परिवार वालों ने उसका अच्छे से ध्यान रखा।"
शर्मिला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें फिल्म गुलमोहर में उनकी भूमिका के लिए सराहना मिली। वहीं सैफ अली खान अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म देवारा में दिखाई देंगे। जिसमें जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। तेलुगु भाषा की फिल्म में सैफ एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications