खुली शर्मिला टैगोर की पोल!, फिल्म मेकर ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- सैफ अली खान के लिए मां ने किया था ऐसा काम
Sharmila Tagore: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर और सेंसर बोर्ड के पूर्व चैयरमैन पहलाज निहलानी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहलाज निहलानी ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस लिस्ट में कई लिजेंड्री एक्टर्स का नाम शामिल हैं।
शर्मिला टैगोर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि पहलाज निहलानी ने अपने इंटरव्यू में हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को लेकर भी कई बातें कही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म मेकर ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि शर्मिला टैगोर ने सेंसर बोर्ड में रहते हुए कई गलत काम किए हैं।

पहलाज निहलानी ने खोली शर्मिला टैगोर की पोल
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने लिजेंड्री एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फिल्म मेकर ने कहा- शर्मिला टैगोर उस समय सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष थीं जब उनके बेटे सैफ अली खान की फिल्म 'ओमकारा' रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस ने बेटे की फिल्म को बिनी किसी कट के पास कर दिया था।
बेटे सैफ अली खान के लिए शर्मिला टैगोर ने किया ऐसा काम
पहलाज निहलानी ने दावा किया कि 'ओमकारा' के पास होने का कारण शर्मिला टैगोर थीं क्योंकि इस फिल्म में उनके बेटे सैफ अली खान ने काम किया था। फिल्म मेकर ने कहा- शर्मिला टैगोर के कार्यकाल में सेंसर बोर्ड में काफी कुछ गलत हुआ। कई सदस्य रिश्वत लेकर फिल्म को पास कर दे रहे थे। गाइडलाइन्स का भी सही तरीके से पालन नहीं हो रहा था।
साल 2006 में रिलीज हुई थी फिल्म 'ओमकारा'
आपको बता दें कि सैफ अली खान, करीना कपूर और अजय देवगन की फिल्म 'ओमकारा' साल 2006 में रिलीज हुई थी। वहीं शर्मिला टैगोर साल 2004 से 2011 तक सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष थीं। फिलहाल शर्मिला टैगोर अपने पोते, पोती और नातिन को लेकर एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications