कियारा आडवाणी की वजह से 'Shark Tank' के जज का होने वाला था तलाक! पत्नी ने खूब मचाया था बवाल
कियारा और सिद्धार्थ की शादी के बीच शार्क टैंक के एक जज की तलाक की खबर चर्चा में है। खुद उन्होंने ही बताया कि एक बार कियारा की वजह से उनका तलाक होते-होते बचा।

Ashneer Grover Divorce Story: बॉलीवुड के गलियारों से इस वक्त सिर्फ कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की ही खबरें आ रही हैं। दोनों की शादी की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं। कियारा आडवाणी भी अपनी शादी के लिए राजस्थान के जैसलमेर को रवाना हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक आज ही दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। इस बात में जरा सा भी शक नहीं है कि कपल की शादी यादगार होने वाली है। कियारा आडवाणी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच एक खबर काफी चर्चा में है, वो ये कि एक दफा कियारा की वजह से ही शार्क टैंक इंडिया के एक जज का तलाक होते-होते बचा था। आइये कौन हैं शार्क के ये जज और कैसे कियारा की वजह से होने वाला था तलाक...

कैसे कियारा की वजह से पड़ी खलल
दरअसल, अशनीर ग्रोवर ने अपनी किताब 'दोगलापन' में हाऊ कियारा ऑलमोस्ट गॉट मी डिवॉर्स्ड चैप्टर में एक्ट्रेस संग की वजह से अपने तलाक की बात का जिक्र किया है। किताब में उन्होंने लिखा कि कैसे कियारा की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में खलल पड़ी और उनका तलाक होते-होते बचा। इस चैप्टर में उन्होंने लिखा है कि जब वे अपने परिवार के साथ थे तो उनकी मां ने बताया कि अशनीर अपनी मीटिंग्स और काम के सिलसिले में काफी बिजी रहते हैं।

क्या था पूरा मामला?
लेकिन बदकिस्मती से उसी सुबह अशनीर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर एक बिजनेसमैन दोस्त से बात कर रही थीं और उनसे उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछ रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद माधुरी जैन की दोस्त ने कहा कि उन्होंने सिमा आंटी की तरह की कई हाईप्रोफाइल मैचमेकर से संपर्क किया। माधुरी के दोस्त ने आगे बताया कि उन्होंने कुछ हाई प्रोफाइल नाम भी दिखाए हैं।

अशनीर ने मां से कही ये बात
इसके बाद अशनीर और माधुरी ने उन्हे ये नाम बताने को कहा तो उन्होंने बताया कि उनके मैचमेकर ने योग्य मैच के रूप में कियारा आडवाणी का नाम भी हटा दिया था। इसके बाद अशनीर अपनी मां की ओर मुड़े और जल्दी से कहा कि अगर आज उनकी शादी हो रही होती तो कियारा की शादी का प्रस्ताव उनके लिए आता। आपको पता नहीं आजकल बाजार में क्या चल रहा है। आज के दिन शादी हो रही होती ना तो कियारा आडवाणी का रिश्ता आता आपके बेटे के लिए।

बातें सुनकर भड़क गई थी पत्नी और फिर...
इसके बाद अशनीर ग्रोवर ने अपनी किताब दोगलापन में बताया कि जब उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने कियारा के बारे में ये बात सुनी तो उनके बात ही करना बंद कर दिया। कुछ घंटों तक तो ये सिलसिला जारी रहा लेकिन बाद में सुलह हो ही गई। अब ये मामला चर्चा में बना हुआ है।

राजस्थान के लिए निकलीं कियारा
कियारा आडवाणी की शादी की बात करें, तो एक्ट्रेस अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा संग 6 या 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लेने जा रही हैं। कियारा अपनी शादी के लिए राजस्थान रवाना भी हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया, तो वे बेहद सिंपल और सुंदर लग रही थीं। फिलहाल फैंस कियारा और सिद्धार्थ की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications