लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, जानें कैसे हुई मौत, छोड़ गईं कितना पैसा और कौन होगा वारिस?
Sharda Sinha Death News: छठ महापर्व के शुरू होते ही देशवासियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की एक खास आवाज ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है।
Recommended Video
लोक गीत गायिका शारदा सिन्हा की मौत
शारदा सिन्हा जिन्हें 'स्वर कोकिला' और 'बिहार की लता मंगेशकर' कहा जाता है की मौत से संगीत जगत में मातम पसर गया है। आपको बता दें कि उनके अनूठे लोक गीत हर साल छठ का माहौल भावुक बना देते थे।

72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
72 वर्षीय गायिका शारदा सिन्हा लंबे समय से मायलोमा कैंसर (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) से जूज रही थीं। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर थीं और आज रात यानी 5 नवंबर 2024 (मंगलवार) को उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली।
आइए आपको बताते हैं कि दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा की कुल संपत्ति कितनी है और अब उनका वारिस कौन होगा-
-बिहार के सुपौल जिले में जन्मी शारदा सिन्हा ने बचपन से ही अपनी मधुर आवाज के कारण लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी।
-बड़ी से लाल बिंदी, सिंदूर से सजी मांग और चश्मा पहने उस गायिका को हर कोई पसंद करता था। उन्होंने अपने करियर में अधिकतर लोक गीत ही गाए हैं, जो आज भी लोगों के बीच मशहूर हैं।
शारदा सिन्हा की कुल संपत्ति और उनका वारिस
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शारदा सिन्हा की कुल संपत्ति को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि उनके पास 20 से 50 लाख डॉलर (16 से 42 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति मौजूद है।
-आपको बता दें कि शारदा सिन्हा के परिवार में उनके दो बच्चे, बेटा अंशुमान सिन्हा और बेटी वंदना हैं। ऐसे में उनके वारिस के रूप में इन दोनों का नाम ही सामने आता है। लेकिन संपत्ति पर अधिकार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
शारदा सिन्हा के करियर की शुरुआत
शारदा सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक दूरदर्शन में भी काम किया था। धीरे-धीरे उन्होंने लोकगायिका के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उनके द्वारा गाए गए छठ के गीत पूरे भारतवर्ष में मशहूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications