Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने शो में शमिता शेट्टी को कहा 'आंटी', एक्ट्रेस की मां ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: बिग बॉस ओटीटी खत्म होते ही सलमान खान टीवी पर 'बिग बॉस 15' लेकर आ गए थे। जिसमें शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को सीधे एंट्री मिली। इस वजह से घर में जमकर गुटबाजी भी देखने को मिल रही है। हाल ही में शमिता और करण कुंद्रा के बीच जमकर लड़ाई हुई। साथ ही करण ने शमिता को 'आंटी' कह दिया। अब उस पर शमिता की मां का रिएक्शन सामने आया है।

सलमान से कार्रवाई की मांग

सलमान से कार्रवाई की मांग

वैसे इस लड़ाई के बाद शमिता के फैन्स ने करण को खूब ट्रोल किया था, लेकिन अब इस जुबानी जंग में शमिता की मां सुनंदा शेट्टी भी कूद पड़ी हैं। साथ ही उन्होंने करण के खिलाफ 'वीकेंड का वार' में सलमान से कार्रवाई की मांग की। सुनंदा ने ट्वीट कर लिखा कि किस एंगल से शमिता आंटी नजर आती है। करण कुंद्रा को? एज शेमिंग और फिजिकल अटैक बर्दाश्त नहीं।'

मामले को बताया गंभीर

मामले को बताया गंभीर

सुनंदा ने लिखा कि ये मामला गंभीर है। करण के खिलाफ कार्रवाई करके ऐसी बातों पर अंकुश लगाना चाहिए। इस ट्वीट में उन्होंने सलमान खान को टैग किया है। इससे पहले जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। तब मामला इतना ज्यादा बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे की कॉलर पकड़ ली। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

शमिता ने कहा था 'क्लासलेस'

शमिता ने कहा था 'क्लासलेस'

आपको बता दें कि उस हंगामे के दौरान ही शमिता और करण के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी। पहले शमिता ने करण को 'क्लासलेस' कहा, जो उनको बहुत ज्यादा बुरा लगा। इसके बाद करण निशा भट्ट से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने शमिता के लिए 'आंटी' शब्द का इस्तेमाल किया।

राकेश बापट को कर रहीं याद

राकेश बापट को कर रहीं याद

बिग बॉस ओटीटी में राकेश बापट और शमिता की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था, लेकिन राकेश को बिग बॉस 15 में एंट्री नहीं मिली। हाल ही में एक वीडियो शमिता ने पोस्ट किया था, जिसमें वो राकेश को मिस करती नजर आईं। वीडियो में शमिता भानुशाली के साथ बैठी नजर आती हैं। इस दौरान वो राकेश के लिए मराठी सिखती हैं। भानुशाली ने उन्हें कुछ मराठी लाइनें सिखाईं और साथ ही उन्हें एक शर्मीली लड़की की तरह उस पर एक्ट करने के लिए कहा। वहीं जब शमिता ने उन लाइनों को बोला, तो घर के सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें टीज करते नजर आए।

Recommended Video

    Biopic: Karan Johar withdraws from biopic, Yuvraj demands 'star actor' | वनइंडिया हिन्दी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+