Bigg boss 15 का अब तक का सबसे शॉकिंग एविक्शन! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली, 15 नवंबर: बिग बॉस 15 में पिछले डेढ़ हफ्ते में कई कंटेस्टेंट रियलिटी शो से बाहर हो गए हैं। राकेश बापट , अफसाना खान के बाद अब एक्ट्रेस शमिता शेट्टी शो से बाहर हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, शमिता शेट्टी ने कल रात (13 नवंबर) को बिग बॉस 15 का हाउस मेडिकल कारणों से छोड़ दिया। उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें घर से बाहर कर दिया गया है। शमिता के जल्द ही शो में वापस आने की उम्मीद है।

बीमारी के चलते राकेश गए थे घर से बाहर
हाल ही में शमिता के बॉयफ्रेंड और एक्टर राकेश बापट को भी मेडिकल इमरजेंसी की वजह से घर छोड़ना पड़ा था। जबकि शमिता और राजीव के साथ लड़ाई के दौरान चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने पर अफसाना को बीबी 15 के घर से निकाल दिया गया था। रविवार को वीक एंड का वार में जब सलमान ने बताया कि राकेश बापट ने शो छोड़ दिया है तो शमिता शेट्टी को जोर का झटका लगा। राकेश के इस फैसले से शमिता दुखी हो गईं।

राकेश के इस तरह जाने से नाराज हुई शमिता
सलमान ने जब घरवालों से कहा कि इस हफ्ते चूंकि दो लोग बाहर जा चुके हैं तो इसलिए इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। यह सुनकर शमिता को शॉक लगता है और वह सलमान से पूछती हैं कि 2 कैसे? तब सलमान बताते हैं कि राकेश बापट ने शो छोड़ दिया है। जो शमिता शेट्टी के लिए बड़ा झटका था। अब खबर आ रही है शमिता खुद मेडिकल कंडीशन के चलते घर से बहार आ गई हैं। पिछले कुछ समय से शमिता को अपने कंधे पर टेप लगाए देखा गया था। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन 'द खबरी' ने इस बारे में ट्वीट किया है।

बिग बॉस की प्रेस कॉन्फ्रेंस टाली गई
शमिता के घर से बाहर होने के बाद से ही फैंस के बीच कई नए कारण सामने आ रहे हैं। एक कारण बताया जा रहा है कि शमिता खुद राकेश से मिलना चाहती हैं इसलिए वह घर से बाहर आई हैं। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि शमिता ने घर से बाहर आने का फैसला लिया है ताकि वह मीडिया के सवालों से बच सकें। खबर है कि सोमवार को मीडिया इंट्रैक्शन होने वाला है और उसी से बचने के लिए शमिता ने ये फैसला लिया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को फिलहाल टाल दिया गया है।

राकेश ने लिखा इमोशनल नोट
वहीं दूसरी ओर अब राकेश बापट ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर फैन्स को जानकारी दी है कि वह बेहद दर्द और तकलीफ से गुजर रहे हैं और इसलिए 'बिग बॉस 15' छोड़ा है। अगर हेल्थ वजह न होती तो वह इस वक्त सबको शो में एंटरटेन कर रहे होते। वही शो में राकेश के अचानक खेल से बाहर होन के कारण शमिता शेट्टी का नाखुश दिखी, उन्होंने राकेश पर जमकर गुस्सा निकाला।












Click it and Unblock the Notifications