Bigg Boss 16: 'अब एक्टिंग बंद करो...' फिर चिकन-चिकन करके शालीन ने मचा दी हद, गुस्से में बिग बॉस ने बोली ये बात
हाल ही में घर का राशन खत्म होने के बाद फिर शालीन का चिकन-चिकन शुरू हो जाता है। इसके बाद गुस्से में बिग बॉस शालीन को कनफेशन रूम में बुलाते हैं।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट की जब से 'बिग बॉस' के घर में एंट्री हुई है, उनका चिकन-चिकन का राग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसे वे अपने मेडिकल कंडीशन की वजह बताते हैं। हालांकि, शालीन को घर में सब एक्टिंग का बादशाह बुलाते हैं। घर वालों का मानना है कि शालीन रियलिटी शो में भी एक्टिंग ही कर रहे हैं और वे फेक हैं। अब जब गौतम ने कैप्टन बनने के लिए घर का सारा राशन दांव पर लगा दिया, तो शालीन का चिकन-चिकन का राग फिर शुरू हो गया है। शालीन बार-बार बिग बॉस से सिर्फ चिकन की ही रिक्वेस्ट करते दिखे। इसके बाद बिग बॉस भी बुरी तरह से भड़क गए और शालीन को कनफेशन रूम में बुलाया।

हर वक्त चिकन का राग अलापते हैं शालीन
पूरे घर में शालीन भनोट किसी चीज के लिए मशहूर हों या ना हों, लेकिन हर वक्त अपनी चिकन की डिमांड के लिए जरूर चर्चा में रहते हैं। शालीन अपनी प्रोटीन रिक्वायरमेंट के पीछे अपने मेडिकल कंडीशन का होना बताते हैं। ऐसे में घर के राशन में चिकन का ज्यादा हिस्सा शालीन को ही जाता है।
फिर बिग बॉस से की रिक्वेस्ट
अब अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में देखा जा सकता है कि राशन चले जाने के बाद फिर शालीन चिकन के लिए परेशान हो गए हैं। ऐसे में शालीन बिग बॉस से पागलों की तरह चिकन की रिक्वेस्ट करते दिख रहे हैं। शालीन बिग बॉस से थोड़ा चिकन भेजने के लिए कहते हैं क्योंकि ये उनकी मेडिकल रिक्वायरमेंट के लिए जरूरी है।

गुस्से में बिग बॉस ने उठाया ये कदम
इसके बाद बिग बॉस शालीन को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं औऱ कहते हैं कि शालीन इस घर में आपको सिर्फ एक ही चीज से लेना-देना है, जो कि आपका 150 ग्राम चिकन है। वो आपके सामने रखा है, तो प्लीज इसे रखो और एक्टिंग का ऑडिशन बंद करो।

घर में शुरू हुआ घमासान
इसके बाद घर में एक और घमासान शुरू हो जाती है। जब कैप्टन गौतम प्रियंका से कहते हैं कि शालीन को अंडे भी दे दो। इतना सुनकर प्रियंका बुरी तरह से भड़क जाती हैं और कहती हैं कि आप अपना सारा खाना लाके इन्हें दे दीजिये। क्योंकि प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत इनको है इस घर में।

गौतम पर भड़कीं प्रियंका
प्रियंका काफी गुस्से में नजर आती हैं। फिर उन्हें गुस्से में देख शालीन कहते हैं कि अगर आपको परेशानी है तो प्लीज बिग बॉस से बात करें, आप अगर मुझसे बात करें तो प्लीज तमीज से बात करें।

निमृत का भी फूटा गुस्सा
इसके बाद निमृत गौतम को गैर जिम्मेदार कैप्टन बता कर बुरी तरह से भड़कती हैं। निमृत कहती हैं कि खाना ही नहीं देगा फिर तो तू। मुझे मत बता, तेरा-मेरा कोई कंपैरिजन नहीं है इस घर पर।

दांव पर लगा घर का राशन
बिग-बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में देखा जा सकता है कि गौतम विज ने कैप्टेनसी के चक्कर में घर का सारा का सारा राशन दांव पर लगा दिया है। 13 कंटेस्टेंट्स के पास खाने के लिए अब कुछ भी नहीं है। प्रियंका से लेकर साजिद खान तक.. गौतम पर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। सब लोग गौतम को स्वार्थी बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications