शालीन भनोट क्यों नहीं करते बेटे से संपर्क? दलजीत कौर के आरोपों पर बोले- 'क्या करूं मैं, मुझे नहीं पता'

Shalin Bhanot: खतरों के खिलाड़ी में नजर आए शालीन भनोट टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर से तलाक होने के बाद अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। दोनों का एक बेटा भी है जो कि एक्ट्रेस के साथ ही रहता है। हाल ही में दलजीत ने आरोप लगाया था कि शालीन बेटे की खबर भी नहीं रखते।

इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में दलजीत कौर ने अपने एक्स पति शालीन भनोट पर आरोप लगाया था कि शादी टूटने के बाद वह बिल्कुल भी अपने बेटे से मतलब नहीं रखते। वह कभी भी फोन करके अपने बेटे के बारे में नहीं पूछते। शालीन को फर्क नहीं पड़ता कि उनका एक बेटा भी है। अब शालीन ने दलजीत के लगाए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

Shalin Bhanot

हाल ही में टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में जब शालीन भनोट से पूछा गया कि उनको लेकर जो भी खबरें चल रही हैं इसका उन्हें अंदाजा भी है? शालीन ने इससे साफ मन कर दिया। उन्होंने कहा कि, "मैंने स्कूल में पढ़ाई नहीं की तो अब क्या पढ़ूंगा मैं। मैं तो सिर्फ अपनी स्क्रिप्ट पढ़ता हूं। अभी भी पढ़ रहा हूं, बहुत दिलचस्प है। मैं गूगल नहीं करता, क्या करूं मैं? मैं जानता हूं अपने बारे में, मेरे मम्मी पापा जानते हैं। तो, नहीं, मैं नहीं पढ़ता यार, मैं नहीं पढ़ता, मैं खुश रहता हूं।"

बता दें कि, दलजीत कौर और शालीन भनोट की जोड़ी छोटे पर्दे में काफी पसंद की जाती थी। इसके बाद कपल ने साल 2009 में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद दलजीत और शालीन का साल 2015 में तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने शालीन पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। दलजीत का कहना था कि एक्टर के परिवार वाले भी उनके साथ गलत व्यवहार करते थे।

शालीन भनोट से अलग होने के बाद दलजीत कौर ने फिर से लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया। उन्होंने साल 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी रचाई थी लेकिन ये शादी 10 महीने भी नहीं टिक पाई और एक्ट्रेस वापस मुंबई लौट आईं। दलजीत ने दूसरे पति निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: Dalljiet Kaur से पॉपुलैरिटी पाने के लिए निखिल पटेल ने की शादी, करीबी ने किया खुलासा, कहा-'एक पीआर को...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+