Dalljiet Kaur से पॉपुलैरिटी पाने के लिए निखिल पटेल ने की शादी, करीबी ने किया खुलासा, कहा-'एक पीआर को...'
Dalljiet Kaur Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पिछले साल ही बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ वापस भारत लौट आई थीं। जिसके बाद से वह अपनी दूसरी शादी टूटने को लेकर लगातार चर्चा में हैं।
दलजीत कौर इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार दलजीत की उनके पति निखिल संग बहस छिड़ी हुई है। एक्ट्रेस ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। इस बीच दलजीत कौर के करीबी सूत्र ने दावा किया है कि निखिल पटेल ने पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए एक्ट्रेस का इस्तेमाल किया है।

हाल ही में, एक सूत्र ने 'जूम' के साथ बातचीत के दौरान बताया कि निखिल पटेल ने दलजीत कौर से शादी सिर्फ फेम पाने के लिए की थी। सूत्र ने यह भी कहा कि निखिल अपनी पॉपुलैरिटी के लिए महिलाओं की लाइफ बर्बाद करने से भी पीछे नहीं थे। उन्हें दलजीत से शादी होने से पहले कोई नहीं जानता था लेकिन अब हर कोई उनके बारे में लिख रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि निखिल ने एक पीआर को काम पर रखा है।
सूत्र ने आगे कहा कि, 'वह भारत में प्रसिद्ध होना चाहता था और दुख की बात है कि इस रिश्ते में उनकी हताशा ने उन्हें कुछ महिलाओं की ज़िंदगी बर्बाद करने पर मजबूर कर दिया। दलजीत को छोड़कर उन्होंने कुछ हासिल नहीं किया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें अपनी गलती का कोई भी एहसास नहीं है।'
सूत्र ने आगे यह भी दावा किया कि अगर निखिल पटेल अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक नहीं करना चाहते थे तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में इतना सबकुछ क्यों लिखा। अगर पटेल कहते हैं कि वह पब्लिसिटी स्टंट में नहीं पड़ना चाहते हैं तो उन्हें ये सब करने की क्या जरूरत थी। पटेल को सीखना चाहिए कि जो वह उपदेश देते हैं, उन्हें खुद भी उस पर अमल करना चाहिए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलजीत कौर हाल ही में केन्या गई थीं। उनके पति निखिल ने कहा था कि वह अपना सारा सामान ले जाएं या फिर किसी और को बोल दें। वहीं अब निखिल ने ऐलान कर दिया है कि उनका दलजीत से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि, दलजीत कौर ने इससे पहले एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications