Gufi Paintal net worth: अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं महाभारत के 'शकुनि मामा'

गुफी पेंटल ने महाभारत में शकुनि मामा के किरदार में जान डाल दी थी। लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों और सीरियलों में काम किया है। आज पेंटल इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में चलिये जानते हैं उनकी संपत्ति के बारे में...

Gufi Paintal

Gufi Paintal net worth: शकुनि मामा... एक ऐसा किरदार, जिसमें गुफी पेंटल ने अपनी शानदार एक्टिंग स्किल से जान फूंक दी। लेकिन अब खबर सामने आई कि एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। गूफी भले इस दुनिया में अब नहीं हैं, लेकिन उनका शकुनि मामा का वो अमर किरदार लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

टैलेंट का खजाना गूफी पेंटल
4 अक्टूबर साल 1944 को जन्मे गूफी पेंटल ने दिल्ली के DPS इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। पेंटल को वैसे तो महाभारत में शकुनि मामा के किरदार के लिए जाना जाता है। लेकिन इससे पहले और बाद में भी वे कई टीवी सीरियलों और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभा चुके हैं। ऐसे में गूफी ने अपने टैलेंट के दम पर अच्छी-खासी कमाई भी की। ऐसे में चलिये बात करते हैं गूफी अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।

गूफी के पास कितनी संपत्ति?
primesworld.com की रिपोर्ट के मुताबिक, गूफी पेंटल को एक एपिसोड के लिए 40 हजार रुपये मिलते थे। इसके अलावा एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से गूफी की अलग कमाई होती थी। ऐसे में गूफी पेंटल महीने में 8 लाख रुपये तक कमा लेते थे। वहीं उनकी सालाना कमाई की बात करें तो ये 96 लाख यानी लगभग एक करोड़ के बराबर थी।

'शकुनि मामा' की नेट वर्थ
शकुनि मामा का दमदार किरदार निभाने वाले पेंटल की नेट वर्थ 3 मिलियन डॉलर यानी 21 करोड़ रुपये थी। गूफी की एक्टिंग स्किल्स की जितनी तारीफ की जाए, वो कम ही है। एक्टर ने महाभारत में शकुनि मामा के किरदार में जान फूंक दी थी। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें लोग असल में शकुनि मामा ही समझने लगे थे।

पत्नी का हार्ट अटैक से हुआ निधन
अब बात अगर गूफी पेंटल के परिवार की करें तो गूफी और उनकी पत्नी रेखा पेंटल का एक बेटा है, जिसका नाम हैरी पेंटल है। गूफी पेंटल की पत्नी का निधन हो गया था। साल 1993 में हार्ट अटैक से उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद बेटे की सारी जिम्मेदारी गूफी ने खुद ही ली और हैरी को भी एक एक्टर बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+