महाभारत के एक किरदार में फूंकी जान, जानिये गूफी पेंटल को कैसे मिला 'शकुनी मामा' का किरदार?
Shakuni Mama: मशहूर धारावाहिक महाभारत में 'शकुनी मामा' का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस किरदार में उन्होंने जान फूंक दी थी। चलिये जानते हैं पेंटल को ये रोल कब और कैसे मिला।

Gufi Paintal role: 80 के दशक का मशहूर धारावाहिक महाभारत लोगों के जहन में आज भी पूरी तरह से बसा हुआ है। बात चाहे कहानी की हो या फिर इसके किरदारों की... दर्शक कुछ भी नहीं भूल पाए हैं। इन्हीं किरदारों में एक किरदार जो बहुत दिलचस्प और खास रहा, वो था शकुनी मामा का रोल निभा रहे गूफी पेंटल का।
नहीं रहे पेंटल
गूफी पेंटल अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनका ये किरदार हमेशा के लिए लोगों के जहन में जिंदा रहेगा। पेंटल ने शकुनि मामा के किरदार में अपनी शानदार कला से जान फूंक दी थी।
शकुनी मामा के किरदार में फूंकी जान
गूफी पेंटल की एक्टिंग स्किल्स ने इस किरदार में जान फूंक दी थी। गूफी को शकुनी के किरदार में देखने के बाद महाभारत पढ़ने पर भी शकुनी मामा के किरदार की झलक में सिर्फ गूफी ही नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों उन्हें लेकर खबरे हैं कि उनकी हालत काफी गंभीर है और गूफी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गूफी पेंटल का हुआ निधन
गूफी की हेल्थ खराब होने की खबर सामने आने के बाद पेंटल के शुभचिंतक उनका स्वास्थ्य जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। लेकिन आज खबर आई कि एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बात अगर उनके शकुनी मामा के किरदार की करें, तो ये रोल मिलना गूफी के लिए इतना भी आसान नहीं था। भले गूफी की एक्टिंग ने इस किरदार में जान फूंक दी हो, लेकिन अच्छी स्किल्स के बावूजद भी मुश्किल से उन्हें शकुनी मामा का रोल मिला।
एक्टिंग करने की थी इच्छा
गूफी पेंटल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते थे। लेकिन कहीं ना कहीं उनकी एक्टिंग करने की भी इच्छा थी। लेकिन घरवालों के सामने अपनी ये इच्छा वे कभी जाहिर नहीं कर सके। तो ऐसे में उनका दाखिला कॉलेज में करवा दिया गया। ऐसे में गूफी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने लगे।
भाई ने निभाई अहम भूमिका
गूफी के भाई ने जब फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में दाखिला लिया, तो कहीं ना कहीं उनकी बचपन से दबी इच्छा फिर जागने लगी और उन्होंने इस फील्ड में किस्मत आजमाने के बारे में सोचा। गूफी इस काम के लिए मुंबई आ गए। शुरुआत में उन्होंने टीवी सीरियलों में छोटे-छोटे किरदार निभाए।
Recommended Video

ऐसे मिला शकुनी मामा का रोल
अब बात करते हैं कि आखिर कैसे गूफी को शकुनी मामा का किरदार मिला। दरअसल, महाभारत सीरियल में गूफी कास्टिंग डायरेक्टर का काम कर रहे थे। धारावाहिक में शकुनी मामा का किरदार निभाने के लिए 3 लोगों को चुना गया था। इसके बाद एक इंटरव्यू में गूफी ने बताया कि सीरियल की स्क्रिप्ट लिखे जाने पर राही मासूम रजा की नजर मुझपर पड़ी। उन्होंने मुझे शकुनी मामा का रोल ऑफर किया। पहले तो लगा कि इस रोल को करने में उन्हें शर्म आएगी या फिर लोग आलोचना करेंगे। लेकिन रिस्क लेकर मैंने किरदार निभाया।












Click it and Unblock the Notifications