'मेरे बाल काटकर मुझे बंदर बनाया, घंटों तंग किया...' मिथुन चक्रवर्ती को लेकर शक्ति कपूर का चौंकाने वाला खुलासा
Shakti Kapoor ragged by Mithun: शक्ति कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने बुरे दिनों के बारे में बात की है। विलेन का दमदार रोल निभाकर अपनी खास पहचान बनाने वाले शक्ति कपूर के साथ ही इंडस्ट्री में कभी बुरा हुआ होगा, ये बात शायद ही किसी ने सोची होगी। एक्टर ने इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम कमाया है। लेकिन हाल ही में शक्ति ने इंडस्ट्री में अपने उन दिनों को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जब उन्हें बस नफरत ही मिली।
मिथुन चक्रवर्ती ने किया टॉर्चर
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए शक्ति कपूर ने बताया कि एक बार मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें काफी टॉर्चर किया था। नौबत यहां तक आ पहुंची कि शक्ति के बाल तक काट दिए गए थे। Timeout with Ankit के पोडकास्ट में शक्ति ने बताया कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में उनके साथ काफी बुरा हुआ था।

दोस्तों के साथ मिलकर घंटों किया तंग
दरअसल FTII में मिथुन चक्रवर्ती शक्ति कपूर के सीनियर थे। जब शक्ति कॉलेज में नए आए थे तो मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी जबरदस्त रैगिंग की थी। शक्ति ने बताया कि मिथुन अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें घंटों परेशान किया करते थे।
बाल पकड़कर खींचा और फिर...
शक्ति ने बताया कि एक बार मिथुन चक्रवर्ती के साथ राकेश रोशन भी उनके होस्टल आए थे। राकेश रोशन को देखने के बाद मिथुन ने उनके पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। हालांकि, शक्ति कपूर ने जब उनसे बीयर के लिए पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद शक्ति ने बताया कि जैसे ही राकेश रोशन होस्टल से बाहर गए तो मिथुन चक्रवर्ती ने उनके बाल पकड़कर उन्हें खींचा। इसके बाद मिथुन ने कहा कि मैं तुम्हारा सीनियर हूं।
पुराने दिनों को याद कर बोले शक्ति
फिर मिथुन शक्ति कपूर को एक कमरे में ले गए और सारी लाइटें बंद कर दीं। फिर उनके चेहरे पर फोकस कर लाइट जलाकर पूछा कि क्या तुम्हें बीयर चाहिए? इसके बाद अचानक मिथुन ने कहा कि इसके तो बाल काफी अच्छे हैं, चलो इसके बाल ही काट देते हैं। ये हीरो बनकर कॉलेज आया है। फिर उन्होंने मिलकर शक्ति कपूर के सारे बाल काट दिए।
'मैं बंदर की तरह दिखने लगा'
शक्ति कपूर ने आगे कहा कि मैं बाल कटते ही बंदर की तरह दिखने लगा था। मैं रोने लगा और उनके पैर पकड़ने लगा। शक्ति कपूर ने आगे कहा कि जब वो कमरे में लौटे तो मिथुन ने दरवाजा खटखटाकर कहा कि वे बाहर से रूम बंद कर रहे हैं ताकि अब कोई और रैगिंग ना करे। बताते चलें कि मिथुन और शक्ति एक साथ बादल, प्यार का कागज और भी कई सारी फिल्मों में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications