आर्यन खान ड्रग केस के बीच फराह खान ने गौरी खान के लिए लिखा इमोशनल बर्थडे नोट, जमकर हो रही तारीफ

मुंबई, 8 अक्‍टूबर। बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज 51 साल की हो गईं। इस बार उनके बर्थडे पर कोई जश्‍न नहीं होगा क्‍योंकि उनका बड़ा बेटा आर्यन खान ड्रग से जुड़े केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गिरफ्त में हैं। आर्यन की गिरफ्तारी से पिता शाहरुख और और मां गौरी को बड़ा सदमा लगा है। गौरी खान पर आई मुसीबत की घड़ी में कोरियोग्राफर फराह खान ने बर्थडे विश करते हुए एक अच्‍छे से मैसेज के जरिए गौरी खान को मजबूत मां बताते हुए उनकी हिम्‍मत बढ़ाई है।

फराह खान ने गौरी खान के लिए लिखा इमोशनल बर्थडे नोट

फराह खान ने गौरी खान के लिए लिखा इमोशनल बर्थडे नोट

बता दें आर्यन पिछले रविवार को क्रूज पर रेव पार्टी से अरेस्‍ट किए गए थे जिसके बाद से पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान की अब तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। लेकिन अब तक कई सेलिब्रेटी आर्यन को निर्दोष बताते हुए सोशल मीडिया पर सपोर्ट में पोस्‍ट लिख चुके हैं। वहीं गौरी के बर्थडे पर शाहरुख खान की करीबी दोस्‍त फराह खान ने मैसेज लिखकर उनका आत्‍मबल बढ़ाया है। जिस पर उनके सपोर्टस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

फराह खान ने लिखा- मां की ताकत किसी से कम नहीं होती....

फराह खान ने लिखा- मां की ताकत किसी से कम नहीं होती....

फराह खान ने अपनी पोस्‍ट में शाहरुख खान और गौरी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ऐसी मुश्किल की घड़ी में गौरी खान ने मजबूत मां बताते हुए लिखा, 'एक मां की ताकत किसी से कम नहीं होती! माता-पिता की प्रार्थनाएं पहाड़ों और समुद्र को हिला सकती हैं.. सबसे मजबूत मां और महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं ।

बेटी सुहाना खान ने अपनी मां गौरे के बर्थडे पर लिखी ये पोस्‍ट

बेटी सुहाना खान ने अपनी मां गौरे के बर्थडे पर लिखी ये पोस्‍ट

इस बीच गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपने माता-पिता की मोनोक्रोम थ्रोबैक तस्वीर के साथ अपनी मां को विश किया है। तस्वीर में, गौरी और शाहरुख एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरी को विश करते हुए, सुहाना ने आगे प्यार भरी तस्वीर को कैप्शन दिया, "हैप्पी बर्थडे मा', उसके बाद एक हार्ट इमोजी शेयर की है।

कोर्ट ने आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया

कोर्ट ने आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया

बता दें रविवार को आर्यन खान को एनसीबी ने रेव पार्टी से अरेस्‍ट किया था।, गुरुवार को अदालत ने ड्रग मामले में आर्यन और अन्य आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आर्यन की जमानत पर आज सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+