Tiger 3: फिर धमाल मचाएंगे बॉलीवुड के 'करण-अर्जुन', सलमान की फिल्म में किंग खान की होगी खास एंट्री

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान की खास एंट्री होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सीन की मेकर्स ने पूरी जानकारी नहीं दी है।

मुंबई, 8 जून: इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां बॉलीवुड के करण-अर्जुन यानी सलमान और शाहरुख खान एक बार फिर ऑन स्क्रीन साथ नजर आने वाले हैं। अब जानकारी आ रही है कि, सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान कैमियो करने वाले हैं।

shah rukh khan salman khan

फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख की होगी खास एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान का सलमान खान की टाइगर 3 के लिए लगभग 10 दिन का शेड्यूल तैयार किया गया है। जैसे शाहरुख खान की 'पठान' में सलमान खान की हेलिकॉप्टर से एंट्री कराई गई है। वहीं शाहरुख खान के लिए भी 'टाइगर 3' में खास एंट्री सीन तैयार किया गया है। लेकिन, शाहरुख खान का क्या रोल होगा इसकी मेकर्स ने कोई खास जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

सलमान-शाहरुख का 2023 में चलेगा जादू
साल 2023 में बॉलीवुड के करण-अर्जुन को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात ये है कि, अगले साल दोनों एक बार नहीं बल्कि दो बार साथ नजर आएंगे। जहां शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को 2023 में रिलीज होगी। जिसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में नजर आएंगे। वहीं सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 हमेशा की तरह ईद में रिलीज होगी। जिसमें कटरीना और इमरान हाशमी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+