जिस शाहरुख खान पर लगा 'थूकने' का आरोप, उनके घर "मन्‍नत" में है धर्मों का संगम, देखें Video

मुंबई, 08 फरवरी : हिंदुस्‍तान की स्‍वर कोकिला सिंगर लता मंगेशकर रविवार को हम सबको सदा के लिए छोड़कर चली गईं। उनके अंतिम दर्शन करने हजारों लोग मुंबई शिवाजी पार्क पहुंचे। सभी ने नम आंखों से लता दीदी को अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी और हाथ जोड़कर प्रार्थना की उन्‍हें स्‍वर्ग मिले। शाहरुख खान ने भी दोनों हाथ फैला कर दुआ पढ़ी और दुआ मांगी कि उनकी प्‍यारी "लता ताई" को जन्‍नत नसीब हो। शाहरुख ने दुआ के बाद फूंक मारी ताकि बुरी शक्तियां दूर रहें। जिसका सोशल मीडिया पर लोंगों ने गलत मतलब लगाया और कहां शाहरुख ने लता जी के पार्थिव शरीर पर 'थूका'। हालांकि शाहरुख खान के बचाव में तुरंत फैंस आ गए और उन्‍होंने वो 'थूक' नहीं, 'फूंक' थी। शाहरुख जिनके भारत ही नहीं इंटरनेशलन स्‍तर भी लाखों की संख्‍या में चाहने वाले हैं जो इस आरोप से बहुत आहत हुए हैं। जिस शाहरुख खान पर इतना घिनौना आरोप लगाया गया उनके घर मन्‍नत में दोनों धर्मों का संगम नजर आता है और कई मौकों पर उन्‍होंने साबित कर दिया है कि सभी धर्मों की इज्‍जत करते हैं।

सभी धर्म को समान मानते हैं शाहरुख खान

सभी धर्म को समान मानते हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान फिल्‍मों में ही नहीं असल जिंदगी में सभी धर्म को समान मानते हैं और इंसानियत में विश्‍वास रखते हैं। वो अगर मुसलमान होने के नाते नमाज पढ़ते हैं तो वो घर में स्‍थापित भगवान के सामने सिर नवाने से भी पीछे नहीं हटते। गुरुद्वारे पहुंच कर वो मत्‍था भी टेकते हैं।

"मन्‍नत" में एक साथ रखी है भगवान गणेश की प्रतिमा और कुरान

शाहरुख खान ने कुछ समय पहले अपनी आवाज में एक वीडियो रिकार्ड कर अपने ट्वीटर पर शेयर किया था। जिसमें उनके गाने से ज्‍यादा उनके घर की चर्चा शुरू हो गई थी। उनके घर की तस्‍वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं क्‍योंकि शाहरुख खान के घर में एक ही जगह पर कुरान और गणपति बप्‍पा विराजमान नजर आ रहे थे।

SRK का मन्नत है साहब, यहां आपको हर धर्म मिलेगा

SRK का मन्नत है साहब, यहां आपको हर धर्म मिलेगा

ये वीडियो शाहरुख खान ने अपने स्‍टडी रूम में रिकार्ड किया था। जिसमें वो माइक पर गाते नजर आ रहे हैं । इस वीडियो में उनके पीछे बाई ओर जहां कैबिनेट पर कुरान रखी हुई थी वहीं दाहिनी ओर भगवान गणेश की प्रतिमा रखी हुई थी। ये फोटो देखकर शाहरुख खान पर फैंस ने जमकर प्‍यार बरसाया था। एक फैन ने लिखा था गणेश भी मिलेगा, कुरान भी मिलेगा, ये SRK का मन्नत है साहब, यहां आपको हर धर्म मिलेगा।

मुस्लिम लड़की से की शादी लेकिन नहीं करवाया धर्म परिवर्तन

बता दें शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी हिंदू हैं और शादी के बाद उनका धर्म परिवर्तन नहीं किया। उनके घर में मंदिर भी है और कुरान शरीफ भी है। मन्‍नत में हर होली पर रंग से शाहरुख का पूरा परिवार जहां रंगा में नहाया नजर आता है वहीं ईद पर नमाज पढ़कर एक दूसरे के गले लगकर बंधाई दी जाती हैं।

शाहरुख के बेटे के नाम से जुड़ा है भगवान राम का नाम

शाहरुख के बेटे के नाम से जुड़ा है भगवान राम का नाम

शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे का नाम अबराम रखा है। हालांकि अबराम हजरत इब्राहिम का यहूदी नाम है। जिसमें भगवान राम का नाम भी जुड़ा हुआ है। जिसने अपने बेटे का नाम से ही राम जोड़ दिया और हमेशा इंसानियत को पाठ पढ़ाया उनके बारे में ऐसी छोटी सोच रखने वालों को शर्म आनी चाहिए।

 मान्‍यता में गणेश चतुर्थी पर स्‍थापित किए जाते हैं गणपति बप्‍पा

मान्‍यता में गणेश चतुर्थी पर स्‍थापित किए जाते हैं गणपति बप्‍पा

शाहरुख खान के घर मान्‍यता में हर साल गणेश चतुर्थी पर गणपति मूर्ति स्‍थापना होती है और विधि विधान से पूजा होती है। एक बार शाहरुख खान ने स्‍वयं अबराम की गणपति की पूजा करते हुए ये फोटो शेयर किया था। इंसानियत को अपना धर्म मानने वाले शाहरुख खान ने कोरोना काल में अपना पूरा आफिस कोविड पेसेन्‍ट के आइसोलेशन के लिए दे दिया था। ऐसी शख्सियत पर ऐसा गंदा आरोप लगाने वालों को एक बार उनको समझने की कोशिश करनी जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+