शाहरुख खान ने शर्टलेस होकर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, यूजर्स ने बताया ‘हमेशा की तरह यंग’
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में एक्टर का शर्टलेस लुक नजर आ रहा है।
मुंबई, 9 जुलाई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भले ही 56 साल के हो गए हैं। लेकिन वह आज भी अपने डेशिंग लुक से फीमेल फैन फॉलोअर्स की दिल की धड़कने बढ़ा देते हैं। एक बार फिर शाहरुख खान का ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। जिसमें एक्टर ने शर्टलेस होकर इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है।

शाहरुख खान शर्टलेस लुक वायरल
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान इन दिनों पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस बीच एक्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें शाहरुख खान शर्टलेस नजर आ रहे हैं।
बाथरूम में शर्टलेस हुए किंग खान
दरअसल, शाहरुख खान का एक एड वीडियो इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रहा है। शाहरुख खान का ये शर्टलेस वीडियो बाथरूम में शूट किया गया है। बता दें कि ये एड एक बॉडीवॉश का है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की नजरें उनकी बॉडी और फिटनेस पर ही अटक गई हैं।

फैंस को पसंद आया शाहरुख का अंदाज
इस वीडियो में शाहरुख खान काफी यंग लग रहे हैं। शाहरुख खान का शर्टलेस लुक देख उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा नेटिजेन्स भी शाहरुख खान की इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। शाहरुख खान की इस वीडियो में कईं लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही फैंस उनकी इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
शाहरुख खान की इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'शाहरुख हमेशा की तरह यंग दिख रहे हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह, बढ़िया पहल बढ़िया अवधारणा, हम सभी को एक झलक देने के लिए धन्यवाद। बता दें कि शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा में 30 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद आज भी पहले की तरह हैंडसम लगते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान
बात करें शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो, वह जल्द ही भारतीय सिनेमा में कमबैक करने वाले हैं। शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की आने वाली 'पठान' के लिए इन दिनों तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म जवान में भी नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications