शाहरुख खान ने शेयर की मिरर सेल्फी, फोटो देख यूजर्स बोले- ‘डॉन 3 का है ये लुक’!

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर एक मिरर सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर में वह हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। वहीं फोटो को देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को सिनेमा जगत में पूरे 30 साल हो चुके हैं। इन 30 सालों में शाहरुख खान ने अपने हर किरदार से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। अपने अब तक के फिल्मी करियर में शाहरुख ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर की और अपने फैंस को धन्यवाद कहा।

shah rukh khan

शाहरुख खान ने शेयर की मिरर सेल्फी
दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम में अपनी एक सेल्फी शेयर की है जो कि, तेजी से वायरल हो रही है। अपनी इस फोटो में शाहरुख खान कुर्सी में बैठकर मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अगर इस फोटो में शाहरुख खान के लुक की बात करें तो, उन्होंने गले में गले में व्हाइट और मैरून टाई के अलावा हाथ में घड़ी पहने दिख रहे हैं. फोटो में शाहरुख खान का क्लीव शेव नजर आ रहे हैं।

फैंस को कहा धन्यवाद
ये तस्वीर शेयर कर शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा- मेरे इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने का जश्न केक और एडिट की फोटोज और अच्छी-अच्छी चीजों के साथ मनाने के लिए सभी का शुक्रिया. शाहरुख ने आगे लिखा है मेरे लिए सेलिब्रेट करने का बेस्ट तरीका आज पूरा दिन काम करने और एंटरटेनमेंट बनाना है. सभी को प्यार'। शाहरुख खान की इस मिरर सेल्फी की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
शाहरुख खान की सेल्फी पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट कर उनकी तारीफ की और लिखा- 'राजा के गौरवशाली दशक'। वहीं एक अन्य यूजर उनको बॉलीवुड का बादशाह भी कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा, हाय किसी की नजर ना लगे आपको. एक और यूजर ने लिखा, जो शाहरुख से चल वो साइड होकर चले. एक और यूजर ने लिखा, आपको बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है'। एक ने लिखा, 'डॉन 3' के लिए तैयार करे रहे क्या?

शाहरुख की आने वाली फिल्में
बता दें कि, शाहरुख खान ने इससे पहले इंस्टा लाइव आकर अपनी बॉलीवुड जर्नी के बारे में बताया। साथ ही फैंस को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली सलमान खान के साथ टाइगर 3 में काम करने के भी संकेत दिए। बता दें कि, अगले साल शाहरुख की फिल्म पठान रिलीज होगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+